Rajasthan News: राजस्थान में निर्दलीय विधायक गणेश राज बंसल के विवादित बयान से सियासी हलचल तेज हो गई है। ओबीसी आरक्षण को लेकर दिए गए उनके बयान ने सामाजिक और राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है। हनुमानगढ़ के निर्दलीय विधायक ने 28 जनवरी को मीडिया से बातचीत के दौरान कहा था कि कुछ समुदायों ने मूल ओबीसी वर्ग का हक छीन लिया है। उनके इस बयान से जाट समाज सहित अन्य समुदायों में नाराजगी फैल गई है।

जाट समाज को लेकर बयान पर बढ़ा विवाद
गणेश राज बंसल ने अपने बयान में दावा किया कि जाट समाज ने ओबीसी वर्ग का अधिकार हड़प लिया है। इस टिप्पणी के बाद विरोध तेज हो गया, और कई समुदायों के लोग एकजुट होकर सड़कों पर उतर आए। नाराज प्रदर्शनकारियों ने जिला कलेक्ट्रेट के बाहर धरना दिया और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। विरोध कर रहे संगठनों का आरोप है कि विधायक ने जानबूझकर जाट समाज को निशाना बनाया, जबकि ओबीसी वर्ग में जाट, सिख, मुसलमान, बिश्नोई समेत अन्य जातियां भी शामिल हैं।
विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह बयान समाज में वैमनस्य फैलाने वाला है और इसे राजनीतिक लाभ के लिए दिया गया है। मंच से वक्ताओं ने विधायक की कड़ी निंदा करते हुए उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द करने और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
पढ़ें ये खबरें
- फिर हाल होगा बेहाल! बारिश के बाद अब फिर चढ़ेगा पारा, जानिए किस जिले में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज…
- 17 March History : साइना नेहवाल का जन्म… श्रीलंका ने जीता वर्ल्ड कप… पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर का निधन… जानिए आज की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं
- होर्मुज स्ट्रेट में वॉरशिप तैनाती पर ट्रंप को लगा झटका, चीन से लेकर जर्मनी-जापान तक का जवाब मिल गया
- 17 March 2026 Panchang : चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि आज, जानिए शुभ और अशुभ काल
- 17 March 2026 Horoscope : इस राशि के जातकों के पैसों की सिचुएशन रहेगी अच्छी, जानिए अपना राशिफल
