Rajasthan News: राजस्थान में निर्दलीय विधायक गणेश राज बंसल के विवादित बयान से सियासी हलचल तेज हो गई है। ओबीसी आरक्षण को लेकर दिए गए उनके बयान ने सामाजिक और राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है। हनुमानगढ़ के निर्दलीय विधायक ने 28 जनवरी को मीडिया से बातचीत के दौरान कहा था कि कुछ समुदायों ने मूल ओबीसी वर्ग का हक छीन लिया है। उनके इस बयान से जाट समाज सहित अन्य समुदायों में नाराजगी फैल गई है।

जाट समाज को लेकर बयान पर बढ़ा विवाद
गणेश राज बंसल ने अपने बयान में दावा किया कि जाट समाज ने ओबीसी वर्ग का अधिकार हड़प लिया है। इस टिप्पणी के बाद विरोध तेज हो गया, और कई समुदायों के लोग एकजुट होकर सड़कों पर उतर आए। नाराज प्रदर्शनकारियों ने जिला कलेक्ट्रेट के बाहर धरना दिया और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। विरोध कर रहे संगठनों का आरोप है कि विधायक ने जानबूझकर जाट समाज को निशाना बनाया, जबकि ओबीसी वर्ग में जाट, सिख, मुसलमान, बिश्नोई समेत अन्य जातियां भी शामिल हैं।
विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह बयान समाज में वैमनस्य फैलाने वाला है और इसे राजनीतिक लाभ के लिए दिया गया है। मंच से वक्ताओं ने विधायक की कड़ी निंदा करते हुए उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द करने और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
पढ़ें ये खबरें
- भाजपा प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी ने CM साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की मुलाकात, महत्वपूर्ण विषयों पर हुई चर्चा
- रिश्तेदार नहीं ‘दानव’: गेस्ट हाउस ले जाकर मौसा ने पार कीं हैवानियत की हदें, विरोध करने पर आंखें कर दीं जख्मी
- छत पर बैनर उतारते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए मां-बेटे, दोनों की मौत; भतीजा गंभीर
- भाजपा की बैठकों में ‘मिशन-2028’ का शंखनाद, स्मृति ईरानी ने कहा- यह सिर्फ चुनावी लक्ष्य नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की अस्मिता, विकास और सुशासन का संकल्प
- देहरादून में जनसैलाब! पेपर लीक, बेरोजगारी और महिला सुरक्षा को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल, जानें न्याय यात्रा की खास बातें
