चंडीगढ़। अमेरिका से डिपोर्ट होकर आए भारतीयों के साथ ही गैरकानूनी रूप से विदेश भेजने वाले ट्रैवल एजेंटों पर कार्रवाई की मांग भी उठने लगी है। पंजाब पुलिस राज्य में अवैध रूप से चल रहीं ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इन ट्रैवल एजेंटों पर इंटरनेट मीडिया पर अवैध तरीके से रोजगार संबंधी विज्ञापन देने के मामले भी दर्ज किए जा रहे हैं।
पंजाब पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक वर्ष 2024 में गैरकानूनी रूप से विदेश भेजने वाले करीब 80 ट्रैवल एजेंटों पर मामले दर्ज किए गए। यह अभियान लगातार जारी है। प्रोटेक्टरेट आफ इमिग्रेंट्स ने ऐसी ट्रैवल एजेंटों की ओर से विदेशी नौकरियों के लिए इंस्टाग्राम और फेसबुक पर दिए जाने वाले विज्ञापनों को भी गंभीरता से लिया है।

इनके खिलाफ मामले दर्ज किए जा रहे। राज्य के विभिन्न एनआरआई थानों में भी इमिग्रेशन एक्ट की धारा 24-25 के मामले दर्ज किए गए हैं। इसमें अमृतसर, मोहाली, लुधियाना और पटियाला जिले शामिल हैं।
सबसे ज्यादा मामले में मोहाली, जांलधर, लुधियाना में दर्ज किए गए। अधिकारियों के मुताबिक अगर पंजाब में कोई भी ट्रैवल एजेंट का काम करता है, तो उसके लिए सरकार से अनुमित लेनी जरूरी है। ऐसा न करने पर उस पर मामला दर्ज किया जाता है। वहीं, पंजाब पुलिस की ओर से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
- Bilaspur Crime News : सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी का किया यौन शोषण, मेले में भेष बदलकर मांग रहा था भीख, गिरफ्तार
- रैगिंग के खिलाफ बड़ा एक्शनः जीवाजी विश्वविद्यालय के 3 छात्र हॉस्टल से निष्कासित, 4 छात्र 15 दिन के लिए सस्पेंड
- बिहार में कोहरे के कारण मुजफ्फरपुर में बस-कार की टक्कर में 2 की मौत, मधेपुरा-मधुबनी में जीरो विजिबिलिटी और बारिश का अलर्ट
- फीस निगरानी समिति को लेकर निजी स्कूलों को राहत, दिल्ली सरकार 20 फरवरी तक नहीं करेगी कार्रवाई: हाईकोर्ट
- Bihar Budget Session: बिहार विधानसभा बजट सत्र के छठे दिन की कार्यवाही शुरू, विपक्ष का हंगामा, सदन का किया बहिष्कार

