चंडीगढ़। अमेरिका से डिपोर्ट होकर आए भारतीयों के साथ ही गैरकानूनी रूप से विदेश भेजने वाले ट्रैवल एजेंटों पर कार्रवाई की मांग भी उठने लगी है। पंजाब पुलिस राज्य में अवैध रूप से चल रहीं ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इन ट्रैवल एजेंटों पर इंटरनेट मीडिया पर अवैध तरीके से रोजगार संबंधी विज्ञापन देने के मामले भी दर्ज किए जा रहे हैं।
पंजाब पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक वर्ष 2024 में गैरकानूनी रूप से विदेश भेजने वाले करीब 80 ट्रैवल एजेंटों पर मामले दर्ज किए गए। यह अभियान लगातार जारी है। प्रोटेक्टरेट आफ इमिग्रेंट्स ने ऐसी ट्रैवल एजेंटों की ओर से विदेशी नौकरियों के लिए इंस्टाग्राम और फेसबुक पर दिए जाने वाले विज्ञापनों को भी गंभीरता से लिया है।

इनके खिलाफ मामले दर्ज किए जा रहे। राज्य के विभिन्न एनआरआई थानों में भी इमिग्रेशन एक्ट की धारा 24-25 के मामले दर्ज किए गए हैं। इसमें अमृतसर, मोहाली, लुधियाना और पटियाला जिले शामिल हैं।
सबसे ज्यादा मामले में मोहाली, जांलधर, लुधियाना में दर्ज किए गए। अधिकारियों के मुताबिक अगर पंजाब में कोई भी ट्रैवल एजेंट का काम करता है, तो उसके लिए सरकार से अनुमित लेनी जरूरी है। ऐसा न करने पर उस पर मामला दर्ज किया जाता है। वहीं, पंजाब पुलिस की ओर से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
- IAS शिखर अग्रवाल और IPS प्रशाखा माथुर के परिवार की संपत्तियां चर्चा में, CBI करेगी जांच
- ट्रंप की हरी झंडी: मंजूरी मिलते ही 96 घंटे के भीतर ईरान में तबाही मचाने को बेताब अमेरिकी सेना
- जीवन सूक्त : स्वयं को पढ़िए, आगे बढ़िए, संसार को गढ़िए – संदीप अखिल
- MP Morning News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का इंदौर, नरसिंहपुर, जबलपुर दौरा, केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी आज शाम पहुंचेंगे भोपाल, प्रदेश में 2 नवंबर तक चक्रवात अर्नब का असर
- CG Weather Today : अर्नब का असर पड़ेगा कमजोर, कई इलाकों में आज भी बारिश का अलर्ट
