Rajasthan News: राजस्थान के नागौर जिले का मायरा एक बार फिर सुर्खियों में है। राजस्थान में रियासत काल से चली आ रही यह परंपरा, जिसमें भाई अपनी बहन के बच्चों की शादी में उपहार और धन भेंट करता है, नागौर में हर बार नए रिकॉर्ड बना रही है।
कुछ समय पहले एक शिक्षक ने 2 करोड़ का मायरा दिया था और उससे पहले एक भाई ने 8 करोड़ तक का मायरा दिया था। अब नागौर के साडोकण गांव के तीन भाइयों ने मिलकर अपनी बहन के बच्चों की शादी में 1.51 करोड़ रुपये नकद, 25 तोला सोना, 5 किलो चांदी और नागौर शहर में दो प्लॉट देकर पूरे प्रदेश को चौंका दिया है।

भाइयों ने बहन के मायरे में बरसा धन
नागौर के साडोकण निवासी हरनिवास खोजा, दयाल खोजा और हरचंद खोजा ने अपनी बहन बीरज्या देवी (पत्नी मदनलाल, फरदोद) के बच्चों की शादी में यह ऐतिहासिक मायरा दिया। इस भव्य मायरे की पूरे राजस्थान में चर्चा हो रही है और यह नागौर की अनूठी परंपरा को और मजबूत कर रहा है।
राजनेता हुए शामिल
इस शानदार मायरे के गवाह बनने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। शादी समारोह में राजस्थान सरकार के पूर्व उपमुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी, जायल के पूर्व प्रधान रिधकरण लामरोड़, नागौर की पूर्व जिला प्रमुख सुनीता चौधरी समेत कई दिग्गज नेता भी मौजूद रहे।
पढ़ें ये खबरें
- दानापुर में धू-धू कर जली महिंद्रा थार, मौत को सामने देख ड्राइवर ने चलती गाड़ी से लगाई छलांग, बाल-बाल बची जान
- मार्केट का अगला किंग Copper ? निवेशकों का नया फेवरेट बना कॉपर, एक साल में शानदार रिटर्न, जानिए आज का भाव ?
- SOG का बड़ा प्रहार: डमी कैंडिडेट बने 3 MBBS छात्र और 2 सरकारी शिक्षक गिरफ्तार
- ‘राहुल गांधी देश की सुरक्षा के लिए सबसे खतरनाक इंसान…,’ किरेन रिजिजू का लोकसभा नेता प्रतिपक्ष पर करारा वार, बोले- वे नक्सलियों-उग्रवादियों से मिलते हैं
- मोतिहारी में देर रात घर लौट रहे युवक पर धारदार हथियार से हमला, बीच-बचाव करने आई महिला से लूटपाट, जांच में जुटी पुलिस


