Rajasthan News: राजस्थान के नागौर जिले का मायरा एक बार फिर सुर्खियों में है। राजस्थान में रियासत काल से चली आ रही यह परंपरा, जिसमें भाई अपनी बहन के बच्चों की शादी में उपहार और धन भेंट करता है, नागौर में हर बार नए रिकॉर्ड बना रही है।
कुछ समय पहले एक शिक्षक ने 2 करोड़ का मायरा दिया था और उससे पहले एक भाई ने 8 करोड़ तक का मायरा दिया था। अब नागौर के साडोकण गांव के तीन भाइयों ने मिलकर अपनी बहन के बच्चों की शादी में 1.51 करोड़ रुपये नकद, 25 तोला सोना, 5 किलो चांदी और नागौर शहर में दो प्लॉट देकर पूरे प्रदेश को चौंका दिया है।

भाइयों ने बहन के मायरे में बरसा धन
नागौर के साडोकण निवासी हरनिवास खोजा, दयाल खोजा और हरचंद खोजा ने अपनी बहन बीरज्या देवी (पत्नी मदनलाल, फरदोद) के बच्चों की शादी में यह ऐतिहासिक मायरा दिया। इस भव्य मायरे की पूरे राजस्थान में चर्चा हो रही है और यह नागौर की अनूठी परंपरा को और मजबूत कर रहा है।
राजनेता हुए शामिल
इस शानदार मायरे के गवाह बनने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। शादी समारोह में राजस्थान सरकार के पूर्व उपमुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी, जायल के पूर्व प्रधान रिधकरण लामरोड़, नागौर की पूर्व जिला प्रमुख सुनीता चौधरी समेत कई दिग्गज नेता भी मौजूद रहे।
पढ़ें ये खबरें
- पहले मां-बेटी को टक्कर मारी, फिर कार के नीचे फंसी महिला के साथ क्या हुआ?
- उत्तराखंड में बड़ा हादसा: ‘आश्रम 4’ टीम की शूटिंग बस दुर्घटनाग्रस्त, ब्रेक फेल होने से मचा हड़कंप
- रद्द हो सकती है अनंत सिंह की विधायकी! ‘छोटे सरकार’ के निष्कासन पर प्रेम कुमार का बड़ा बयान
- तरुण भंडारी के नाम पर गलत खबरें प्रसारित करने का आरोप, अब होगी जांच?
- Saudi Arabia में फंसे Karnataka के 800 उमराह यात्री, खाने-रहने का संकट; सुप्रीम कोर्ट जाएगी हज कमेटी

