पंजाब के बरनाला से रिश्वत के मामले में गिरफ्तार तहसीलदार सुखचरण के मामले में विजिलेंस ने अहम खुलासे किए हैं। तहसीलदार सुखचरण सिंह के बैंक लॉकर खंगाला गया तो विजिलेंस के होश उड़ गए। किसी ने सोचा नहीं था कि लॉकर से इतनी भारी मात्रा में सोना निकलेगा। आपकी काली करतूत को छुपाने के लिए तहसीलदार ने लॉकर में सोना छुपाया था।
यह बड़ा सवाल है की आखिर सुखचरण सिंह के पास इतना सोना कहां से आया। तहसीलदार सुखचरण सिंह अपना बैंक लॉकर नहीं खोलने दे रहा था लेकिन विजिलेंस ने कोर्ट से मंजूरी लेकर यह उक्त कार्रवाई की है।

मिले सोने का ईटा
बता दें कि सुखचरण सिंह के लॉकर से 400 ग्राम की सोने की ईंट, ज्वैलरी, चांदी के गिलास और सिक्के बरामद हुए हैं। सोने-चांदी की कीमत करीब 43 लाख है। सोने की ईंट की कीमत ही केवल 32 लाख रुपए हैं। विजिलेंस उक्त रिश्वत के मामले में पकड़े गए सुखचरण सिंह के अन्य खातों की भी जांच कर रही है। विजिलेंस ने उक्त बरामद सामान की जानकारी रेवेन्यू विभाग को दे दी है।
- पर्यटन को बढ़ावाः चारों धामों में यात्रियों की संख्या नहीं होगी सीमित, पुरोहितों, होटल एसोसिएशन और विभिन्न संगठनों ने CM धामी से मुलाकात कर जताया आभार
- भागलपुर में प्रेम-प्रसंग के चलते बी.फार्मा छात्र ने दी जान, कमरे में फंदे से लटका मिला शव
- रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना : नाना ने 3 साल की मासूम से की अश्लील हरकत, आरोपी गिरफ्तार
- डिंडौरी सड़क हादसे पर CM डॉ. मोहन ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान, 5 लोगों की हुई थी दर्दनाक मौत
- सिलेंडर ब्लास्ट की भेंट चढ़ा तीन महीने का मासूम, एक ही घर के तीन चिराग बुझे

