Rajasthan News: राजस्थान के पाली जिले में रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसने इलाके के लोगों को दहला दिया। हादसा नया गांव के 72 फीट बालाजी मंदिर के पास हुआ, जहां एक कंटेनर ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी। हादसे में मां और दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची
स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। वहीं, गंभीर रूप से घायल पति का अस्पताल में इलाज जारी है।
परिवार जागरण में जा रहा था
थानाधिकारी के अनुसार, नया गांव स्थित जगदंबा कॉलोनी के रहने वाले हेमाराम (30), उनकी पत्नी संतोष (25), बेटा कमलेश (8) और बेटी ललिता (5) रविवार रात जाडन गांव में एक जागरण में शामिल होने के लिए निकले थे।
ओवरब्रिज पर चढ़ते समय कंटेनर ने रौंदा
पुलिस जांच में सामने आया कि 72 फीट बालाजी मंदिर के पास ओवरब्रिज पर चढ़ते समय तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में संतोष, कमलेश और ललिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हेमाराम गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने अज्ञात ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पढ़ें ये खबरें
- बरसात से पहले नगरीय प्रशासन विभाग अलर्ट: जलभराव रोकने और बाढ़ प्रबंधन की व्यापक तैयारी के निर्देश, डिप्टी सीएम साव ने कहा- 31 मई तक पूरी हो नाला-नालियों और ड्रेनेज की सफाई
- ‘BJP राज में महिलाएं सबसे ज्यादा असुरक्षित…’, अखिलेश ने सरकार को घेरा, कहा- मुख्यमंत्री जी खुद नारी विरोधी
- MP STF की बड़ी कार्रवाई: लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सक्रिय नेटवर्क ध्वस्त, राजस्थान का मास्टरमाइंड आनंद मिश्रा गिरफ्तार
- IPL 2026 MI vs CSK: चेन्नई की शानदार जीत, मुंबई को 103 रनों से दी शिकस्त; संजू ने लगाई सेंचुरी, अकील हुसैन ने झटके 4 विकेट
- गुरुकुल में बालक के साथ हैवानियत! कुकर्म के बाद उतारा मौत के घाट, शरीर पर मिले बर्बरता के निशान
