Rajasthan News: राजस्थान के पाली जिले में रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसने इलाके के लोगों को दहला दिया। हादसा नया गांव के 72 फीट बालाजी मंदिर के पास हुआ, जहां एक कंटेनर ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी। हादसे में मां और दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची
स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। वहीं, गंभीर रूप से घायल पति का अस्पताल में इलाज जारी है।
परिवार जागरण में जा रहा था
थानाधिकारी के अनुसार, नया गांव स्थित जगदंबा कॉलोनी के रहने वाले हेमाराम (30), उनकी पत्नी संतोष (25), बेटा कमलेश (8) और बेटी ललिता (5) रविवार रात जाडन गांव में एक जागरण में शामिल होने के लिए निकले थे।
ओवरब्रिज पर चढ़ते समय कंटेनर ने रौंदा
पुलिस जांच में सामने आया कि 72 फीट बालाजी मंदिर के पास ओवरब्रिज पर चढ़ते समय तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में संतोष, कमलेश और ललिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हेमाराम गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने अज्ञात ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पढ़ें ये खबरें
- 7 फोटो खिंचवाई, 25 मिनट बाद चली गोलियां; हिसार के क्रिकेट ग्राउंड में हत्या
- अशोक कुमार पांडेय ने दाखिल किया निर्दलीय पर्चा, बोले- शिक्षित वर्ग इस बार बदलाव के मूड में
- उज्जैन के माखन सिंह राजपूत का ‘रेडिएंट वर्ल्ड पैरा क्रिकेट लीग’ में चयन, राजस्थान स्ट्राइकर से दिखाएंगे ऑलराउंडर खेल
- CG News : आरक्षक की आय 46 लाख, खर्च 62 लाख से ज्यादा, ACB ने कोर्ट में दाखिल किया अभियोग पत्र
- प्रेमानंद महाराज के शिष्य केस में नया ट्विस्ट! एक और CCTV फुटेज से मचा हड़कंप, सिटी SP ने दिए जांच के सख्त आदेश
