दिल्ली विधानसभा में करारी हार के बाद अरविंद केजरीवाल पंजाब राज्य को लेकर एक्शन मोड में नजर आए हैं। उन्होंने पंजाब विधायकों को लेकर एक बैठक बुलाई है जो कि दिल्ली में ही होना तय हुई है।
पंजाब के सभी आम आदमी पार्टी विधायकों को इस संबंध में सूचित कर दिया गया है। विधायकों को मंगलवार 11 फरवरी को प्रस्तावित अपने कार्यक्रम रद्द कर दिल्ली में होने वाली बैठक में शामिल होने को कहा गया है। आम आदमी पार्टी दिल्ली विधानसभा चुनाव हार गई है। आम आदमी पार्टी ने 22 सीटें जीती हैं। भाजपा ने 48 सीटें जीती हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव हारने के बाद केजरीवाल अब अपना पूरा ध्यान पंजाब पर केंद्रित करने जा रहे हैं।

पंजाब में अब सिर्फ आम आदमी पार्टी की सरकार बची है। भगवंत मान यहां के मुख्यमंत्री हैं। आम आदमी पार्टी ने पंजाब में कांग्रेस को हराया। ऐसे में माना जा रहा है कि केजरीवाल को कार्यकर्ताओं और विधायकों के पार्टी से मोह भंग होने का भी डर है यही कारण है कि वह बैठक आयोजित कर रहे है।
- राइस मिल में हादसा: वेल्डिंग के दौरान लगी आग, मजदूर 90 प्रतिशत झुलसा, गंभीर हालत में रायपुर किया गया रेफर
- पर्यटन को बढ़ावाः चारों धामों में यात्रियों की संख्या नहीं होगी सीमित, पुरोहितों, होटल एसोसिएशन और विभिन्न संगठनों ने CM धामी से मुलाकात कर जताया आभार
- भागलपुर में प्रेम-प्रसंग के चलते बी.फार्मा छात्र ने दी जान, कमरे में फंदे से लटका मिला शव
- रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना : नाना ने 3 साल की मासूम से की अश्लील हरकत, आरोपी गिरफ्तार
- डिंडौरी सड़क हादसे पर CM डॉ. मोहन ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान, 5 लोगों की हुई थी दर्दनाक मौत

