एक्टर सोनू सूद के खिलाफ वारंट जारी होने के बाद वह लुधियाना कोर्ट में हुई पेशी में शामिल हुए। वह लुधियाना आए नहीं थे बल्कि वह वीडियो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी में शामिल हुए थे। सोनू सूद ने कई बार कोर्ट के आदेश को नजरअंदाज किया था जिसके बाद उनके लिए गिरफ्तारी का वारंट जारी हुआ था।
लुधियाना के वकील राजेश खन्ना ने दायर किया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि मोहित शुक्ला नाम के व्यक्ति ने उनसे 10 लाख रुपये की ठगी की है। वकील का कहना है कि मोहित शुक्ला ने उन्हें फर्जी ‘रिजिका कॉइन’ में निवेश करने के लिए धोखा दिया था और इस मामले में सोनू सूद को गवाही के लिए बुलाया। बताया जा रहा है कि मामला सामने आने एक बाद इस शिकायत के बाद सोनू सूद को गवाही देने के लिए कोर्ट मे हाजिर होने को कहा गया था लेकिन वह नहीं आए थे। कोर्ट की ओर से समन भेजने के बाद उनकी गैरमौजूदगी के कारण कोर्ट ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।

आपको बता दें इसके पहले एक्टर ने कोरोना काल में लोगों की बेहद मदद की है। समान पैसे और अन्य हर तरह से उन्होंने लोगों का साथ दिया था जिसके बाद सोशल मीडिया में वह एक बड़े सोशल वर्कर के रूप में सबके सामने आए थे।
- विधान परिषद में भारी हंगामा, अशोक चौधरी और सुनील सिंह के बीच तीखी झड़प, मार्शल की कार्रवाई
- मऊगंज से बीजेपी विधायक का लंबा सस्पेंस: बीते एक माह से गायब हैं प्रदीप पटेल, ‘गैंग से डर’ बताई जा रही वजह, विपक्ष ने बताया शर्मनाक
- EV चार्जिंग की चिंता खत्म! दिल्ली सरकार का 2026 रोडमैप तैयार, हर इलाके में बढ़ेगा चार्जिंग नेटवर्क
- BSE Share Price : Q3 के धमाकेदार नतीजे, अब कितना चढ़ेगा शेयर …
- अकाली दल की एकता के लिए ‘नंगे पांव’ भी जाऊंगा ! जेल से बाहर आते ही बिक्रम मजीठिया के बदले तेवर

