एक्टर सोनू सूद के खिलाफ वारंट जारी होने के बाद वह लुधियाना कोर्ट में हुई पेशी में शामिल हुए। वह लुधियाना आए नहीं थे बल्कि वह वीडियो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी में शामिल हुए थे। सोनू सूद ने कई बार कोर्ट के आदेश को नजरअंदाज किया था जिसके बाद उनके लिए गिरफ्तारी का वारंट जारी हुआ था।
लुधियाना के वकील राजेश खन्ना ने दायर किया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि मोहित शुक्ला नाम के व्यक्ति ने उनसे 10 लाख रुपये की ठगी की है। वकील का कहना है कि मोहित शुक्ला ने उन्हें फर्जी ‘रिजिका कॉइन’ में निवेश करने के लिए धोखा दिया था और इस मामले में सोनू सूद को गवाही के लिए बुलाया। बताया जा रहा है कि मामला सामने आने एक बाद इस शिकायत के बाद सोनू सूद को गवाही देने के लिए कोर्ट मे हाजिर होने को कहा गया था लेकिन वह नहीं आए थे। कोर्ट की ओर से समन भेजने के बाद उनकी गैरमौजूदगी के कारण कोर्ट ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।

आपको बता दें इसके पहले एक्टर ने कोरोना काल में लोगों की बेहद मदद की है। समान पैसे और अन्य हर तरह से उन्होंने लोगों का साथ दिया था जिसके बाद सोशल मीडिया में वह एक बड़े सोशल वर्कर के रूप में सबके सामने आए थे।
- CM कैंप ऑफिस से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले में सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई टली, कल होगी अगली सुनवाई; BJP पर बरसे भगवंत मान
- रेल यात्री कृपया ध्यान दें: रीमॉडलिंग के चलते 20 ट्रेन निरस्त, 17 के बदले मार्ग और 12 भोपाल से गुजरेंगी
- ’12 मन लकड़ी जमा कर रखी हैं’, नाना पाटेकर ने अपने अंतिम संस्कार की सालों पहले कर ली थी तैयारी ; कहा था – सूखी लकड़ी इस्तेमाल करना
- एशियाड में स्वर्ण जीतकर गांव पहुंची हॉकी खिलाड़ी इशिका सभ्रवाल, बापोड़ा में ढोल-नगाड़ों से हुआ भव्य स्वागत
- SIR में कट गया था नाम? वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए दो दिनों का शिविर… जानिए कैसे होगा आवेदन!
