Rajasthan News: राजस्थान के डीडवाना जिले के कुचामन शहर में कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सक्रिय होने की खबर से व्यापारियों में दहशत का माहौल है। पुलिस को शिकायत मिली है कि गैंग से जुड़े रोहित गोदारा ने विदेश से कॉल कर दो व्यापारियों से फिरौती मांगी और पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी।

व्हाट्सएप कॉल पर मिली धमकी
रविवार को दोनों व्यापारियों के पास व्हाट्सएप कॉल आया, जिसमें कॉलर ने खुद को रोहित गोदारा बताया। उसने धमकी भरे लहजे में कहा, अब तक फिरौती की रकम क्यों नहीं भेजी गई? इसके बाद चेतावनी दी, अगर जल्द पैसा नहीं पहुंचा, तो जान से हाथ धोने के लिए तैयार रहो, अब कोई कॉल नहीं आएगा। लॉरेंस गैंग की यह पहली धमकी नहीं है। 27 से 30 नवंबर के बीच भी शहर के पांच व्यापारियों को इसी तरह से धमकियां मिल चुकी हैं।
चार बदमाश गिरफ्तार, लेकिन मास्टरमाइंड फरार
पुलिस ने जांच के दौरान सूरत पुलिस की मदद से चार स्थानीय बदमाशों को गिरफ्तार किया था, जिन्होंने व्यापारियों की जानकारी गैंग तक पहुंचाई थी। कोर्ट में पेशी के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया, लेकिन रोहित गोदारा अब भी फरार है और विदेश से धमकी भरे कॉल कर रहा है। कुचामन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और व्यापारियों को सुरक्षा देने के साथ-साथ रोहित गोदारा की लोकेशन ट्रैक करने में जुटी है।
पढ़ें ये खबरें
- धैर्य, अनुशासन और आत्मविश्वास की परीक्षा… आज से शुरू हुई UP बोर्ड की परीक्षा, 53 लाख से अधिक छात्र देंगे एग्जाम, CM योगी ने दिया खास मैसेज
- MP Budget Session 2026: मध्यप्रदेश में 25 लाख 95 हजार बेरोजगार, कांग्रेस विधायक के सावल पर सरकार ने दिया जवाब
- बिहार बोर्ड: 10 मिनट की देरी ने ली छात्रा की जान, गेट नहीं खुला तो ट्रेन से कूदकर किया सुसाइड, देर से आने पर दीवार फांद रहे छात्र
- F-16, F-22, F-35… अमेरिका ने ईरान के खिलाफ उतारे 50 से ज्यादा लड़ाकू विमान, बढ़ी जंग की आशंका
- Delhi-NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने ली करवट, तेज हवाओं के साथ हुई बारिश, इधर जम्मू-हिमाचल में बर्फबारी का अलर्ट

