Rajasthan News: राजस्थान के डीडवाना जिले के कुचामन शहर में कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सक्रिय होने की खबर से व्यापारियों में दहशत का माहौल है। पुलिस को शिकायत मिली है कि गैंग से जुड़े रोहित गोदारा ने विदेश से कॉल कर दो व्यापारियों से फिरौती मांगी और पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी।

व्हाट्सएप कॉल पर मिली धमकी
रविवार को दोनों व्यापारियों के पास व्हाट्सएप कॉल आया, जिसमें कॉलर ने खुद को रोहित गोदारा बताया। उसने धमकी भरे लहजे में कहा, अब तक फिरौती की रकम क्यों नहीं भेजी गई? इसके बाद चेतावनी दी, अगर जल्द पैसा नहीं पहुंचा, तो जान से हाथ धोने के लिए तैयार रहो, अब कोई कॉल नहीं आएगा। लॉरेंस गैंग की यह पहली धमकी नहीं है। 27 से 30 नवंबर के बीच भी शहर के पांच व्यापारियों को इसी तरह से धमकियां मिल चुकी हैं।
चार बदमाश गिरफ्तार, लेकिन मास्टरमाइंड फरार
पुलिस ने जांच के दौरान सूरत पुलिस की मदद से चार स्थानीय बदमाशों को गिरफ्तार किया था, जिन्होंने व्यापारियों की जानकारी गैंग तक पहुंचाई थी। कोर्ट में पेशी के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया, लेकिन रोहित गोदारा अब भी फरार है और विदेश से धमकी भरे कॉल कर रहा है। कुचामन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और व्यापारियों को सुरक्षा देने के साथ-साथ रोहित गोदारा की लोकेशन ट्रैक करने में जुटी है।
पढ़ें ये खबरें
- शंभू रेलवे ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा! NIA ने 6 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
- चीन के बांध के जवाब में बन रहे प्रोजेक्ट का विरोध : अरुणाचल में भीड़ ने NHPC ऑफिस-थाना फूँका, BJP अध्यक्ष के घर पर भी हमला
- बस्ती में पैड़ा वाले बाबा गोविंद दास ने फेसबुक लाइव में खाया जहरीला पदार्थ? हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर
- राजकोट मंडल में दोहरीकरण कार्य के कारण 4 नवंबर तक रद्द और डायवर्ट रहेंगी ट्रेनें
- काल निगल गया जिंदगीः घर से दोस्तों के साथ खेलने के लिए निकला, कुछ देर बाद आई मौत की खबर, जानिए कैसे घटी घटना…
