Rajasthan Politics: राजस्थान सरकार के मंत्री किरोड़ी लाल मीणा एक नए विवाद के चलते सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी ही सरकार पर फोन टैपिंग का आरोप लगाया, जिससे राजनीतिक हलचल तेज हो गई। बीजेपी ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जवाब देने को कहा है। इस विवाद में अब कांग्रेस भी कूद गई है।

पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास का बड़ा बयान
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा, यह किरोड़ी लाल मीणा को निपटाने की तैयारी है। उन्होंने बजरी खनन से जुड़े भ्रष्टाचार के मामलों को उजागर किया, जिसके बाद अब उन्हीं के खिलाफ कार्रवाई हो रही है। जब सरकार अपने ही मंत्री की नहीं सुन रही, तो बाकी हालात क्या होंगे?
क्या है कारण बताओ नोटिस में?
राजस्थान भाजपा के ओर से भेजे गए नोटिस में किरोणी लाल मीणा को कहा गया कि आपने मंत्री परिषद से त्यागपत्र की सूचना समाचार पत्रों में प्रकाशन के लिए उपलब्ध करवाया और बयान देकर भाजपा सरकार पर टेलीफोन टैप कराने का आरोप लगाया जो असत्य है। आपने ऐसा बयान देकर भाजपा की बहुमत वाली सरकार की प्रतिष्ठा को धूमिल करने का काम किया।
वहीं इस पूरे विवाद पर किरोड़ी लाल मीणा का कहना है कि मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। मैं पार्टी का अनुशासित सिपाही हूं।
पढ़ें ये खबरें
- माओवाद पर कड़ा प्रहार: जवानों को नुकसान पहुंचाने नक्सलियों ने छुपा रखा था भारी मात्रा में ब्लास्ट का सामान, पुलिस ने किया जब्त
- भाजपा के एजेंडे में केवल मदरसा, झूठ और… पूर्व CM हरीश रावत का धामी सरकार पर हमला, जानिए ऐसा क्या कहा?
- आप भी अपने बेजान बालों से हैं परेशान? तो इस तरह से करें प्याज का इस्तेमाल …
- पक्की जानकारी थी कि कांग्रेस सांसद अप्रत्याशित हरकत कर सकते हैं, इसलिए PM को लोकसभा में आने से किया मना : बिरला
- हनी ट्रैप में फंसा युवक: इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर मिलने बुलाया, फिर नग्न वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर 56 हजार लूटे, युवती समेत दो आरोपी गिरफ्तार


