Rajasthan Politics: राजस्थान सरकार के मंत्री किरोड़ी लाल मीणा एक नए विवाद के चलते सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी ही सरकार पर फोन टैपिंग का आरोप लगाया, जिससे राजनीतिक हलचल तेज हो गई। बीजेपी ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जवाब देने को कहा है। इस विवाद में अब कांग्रेस भी कूद गई है।

पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास का बड़ा बयान
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा, यह किरोड़ी लाल मीणा को निपटाने की तैयारी है। उन्होंने बजरी खनन से जुड़े भ्रष्टाचार के मामलों को उजागर किया, जिसके बाद अब उन्हीं के खिलाफ कार्रवाई हो रही है। जब सरकार अपने ही मंत्री की नहीं सुन रही, तो बाकी हालात क्या होंगे?
क्या है कारण बताओ नोटिस में?
राजस्थान भाजपा के ओर से भेजे गए नोटिस में किरोणी लाल मीणा को कहा गया कि आपने मंत्री परिषद से त्यागपत्र की सूचना समाचार पत्रों में प्रकाशन के लिए उपलब्ध करवाया और बयान देकर भाजपा सरकार पर टेलीफोन टैप कराने का आरोप लगाया जो असत्य है। आपने ऐसा बयान देकर भाजपा की बहुमत वाली सरकार की प्रतिष्ठा को धूमिल करने का काम किया।
वहीं इस पूरे विवाद पर किरोड़ी लाल मीणा का कहना है कि मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। मैं पार्टी का अनुशासित सिपाही हूं।
पढ़ें ये खबरें
- स्मृति ईरानी ने CM साय के साथ सुनी ‘मन की बात’, PM मोदी ने नारीशक्ति और वोकल फॉर लोकल पर कही बड़ी बात
- स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ दौरे पर कांग्रेस का पोस्टर वार, अजय चंद्राकर ने किया पलटवार, कहा- कांग्रेस के पास कोई एजेंडा नहीं
- पुरानी रंजिश में युवक की निर्मम हत्या, धारदार हथियारों और पत्थरों से कुचलकर उतारा मौत के घाट; दो आरोपी गिरफ्तार
- दर्दनाक हादसा: ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला की मौत, 8 साल की बच्ची गंभीर रुप से घायल
- अग्निवीरों से किए वादे निभाने की घड़ी, नवंबर में हरियाणा सरकार देगी जॉइनिंग लेटर

