Rajasthan News: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ स्थित प्रसिद्ध श्री सांवलियाजी सेठ मंदिर से केंद्रीय नारकोटिक्स विभाग ने 58 किलो से अधिक अफीम को जब्त किया है। यह अफीम वर्षों से श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ावे के रूप में जमा की गई थी। शिकायत मिलने के बाद नारकोटिक्स विभाग की नीमच और प्रतापगढ़ इकाइयों की टीमों ने मंदिर का निरीक्षण किया और अफीम की तौल व जब्ती की प्रक्रिया पूरी की।

भक्तों की मन्नत से भंडार में जमा हुई थी अफीम
सूत्रों के अनुसार, मेवाड़ और मालवा क्षेत्र के अफीम किसान अच्छी उपज होने पर या तस्करी से बचाने के लिए अफीम को मंदिर में चढ़ावे के रूप में अर्पित करते थे। वर्षों से चली आ रही इस परंपरा के चलते मंदिर के भंडार में बड़ी मात्रा में अफीम जमा हो गई थी।
RTI कार्यकर्ता की शिकायत से खुलासा
इस मामले का खुलासा तब हुआ जब एक RTI कार्यकर्ता ने नारकोटिक्स विभाग और सीबीआई के नारकोटिक्स विंग को शिकायत भेजी। शिकायत की जांच के बाद मंदिर में रखी अफीम को जब्त कर लिया गया और आगे की जांच जारी है।
पहले प्रसाद के रूप में बांटी जाती थी अफीम
कुछ साल पहले तक मंदिर के पुजारी विशेष भक्तों को प्रसाद के रूप में अफीम वितरित करते थे, जिससे यह मामला पहले भी सुर्खियों में रहा था। बाद में मंदिर प्रशासन ने सख्ती बरतते हुए अफीम को तहखाने में सुरक्षित रखना शुरू कर दिया था।
पढ़ें ये खबरें
- MI vs LSG IPL 2026: आज शाम मुंबई और लखनऊ की होगी भिड़ंत, प्लेऑफ में पहुंचने दोनों को हर हाल में जीत की जरूरत, देखें पिच रिपोर्ट और हेड टू हेड रिकॉर्ड समेत मैच से जुड़ी सभी जरूरी अपडेट्स
- Dollar-Rupee Today : रुपया 94.95 प्रति डॉलर पर कमजोर खुला, क्रूड की कीमतों में उतार-चढ़ाव …
- बंगाल से ममता दीदी की विदाईः बीजेपी की 190 सीटों पर बढ़त, भाजपा कार्यकर्ता झालमुड़ी के साथ जश्न मना रहे, Watch Video
- पानीपत में बड़ा हादसा: लक्ष्य टेक्सटाइल मिल में भीषण आग, 50 से ज्यादा दमकल गाड़ियों ने पाया काबू, भारी नुकसान
- विक्रमशिला सेतु मामले में सरकार का बड़ा एक्शन, कार्यपालक अभियंता निलंबित, जानें कब तक बनकर होगा तैयार?
