Rajasthan News: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ स्थित प्रसिद्ध श्री सांवलियाजी सेठ मंदिर से केंद्रीय नारकोटिक्स विभाग ने 58 किलो से अधिक अफीम को जब्त किया है। यह अफीम वर्षों से श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ावे के रूप में जमा की गई थी। शिकायत मिलने के बाद नारकोटिक्स विभाग की नीमच और प्रतापगढ़ इकाइयों की टीमों ने मंदिर का निरीक्षण किया और अफीम की तौल व जब्ती की प्रक्रिया पूरी की।

भक्तों की मन्नत से भंडार में जमा हुई थी अफीम
सूत्रों के अनुसार, मेवाड़ और मालवा क्षेत्र के अफीम किसान अच्छी उपज होने पर या तस्करी से बचाने के लिए अफीम को मंदिर में चढ़ावे के रूप में अर्पित करते थे। वर्षों से चली आ रही इस परंपरा के चलते मंदिर के भंडार में बड़ी मात्रा में अफीम जमा हो गई थी।
RTI कार्यकर्ता की शिकायत से खुलासा
इस मामले का खुलासा तब हुआ जब एक RTI कार्यकर्ता ने नारकोटिक्स विभाग और सीबीआई के नारकोटिक्स विंग को शिकायत भेजी। शिकायत की जांच के बाद मंदिर में रखी अफीम को जब्त कर लिया गया और आगे की जांच जारी है।
पहले प्रसाद के रूप में बांटी जाती थी अफीम
कुछ साल पहले तक मंदिर के पुजारी विशेष भक्तों को प्रसाद के रूप में अफीम वितरित करते थे, जिससे यह मामला पहले भी सुर्खियों में रहा था। बाद में मंदिर प्रशासन ने सख्ती बरतते हुए अफीम को तहखाने में सुरक्षित रखना शुरू कर दिया था।
पढ़ें ये खबरें
- जनगणना-2027 में OBC जातियों की अलग सूची की मांग: सुप्रीम कोर्ट बोला- सरकार ही फैसला करेगी
- अनियंत्रित ट्रक और टेंपो की भीषण टक्कर में चार की मौत, मासूम बच्ची समेत चार जिंदगियां खत्म
- हवाला का बड़ा खेल: रोजाना राजधानी से 60 करोड़ का कारोबार, 1 लाख रुपए भेजने पर 2 हजार तक कमीशन
- पटवारी संघ का प्रदर्शन: काले कपड़े पहनकर जताया विरोध, पदोन्नति, वेतन विसंगति दूर करने और भुइंया ऐप से गिरदावरी कराने की मांग
- भ्रष्ट भाजपाई और उनके षड्यंत्रकारी संगी-साथी…MLC चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए अखिलेश ने साधा निशाना, जानिए क्यों कहा ‘हाता नहीं भाता’?
