Rajasthan News: उदयपुर के नाई थाना क्षेत्र के पई गांव में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें तीन मासूम बच्चे आग की चपेट में आ गए। इस घटना में पांच साल के आशीष की मौत हो गई, जबकि दो अन्य बच्चे, चार साल का पीयूष और चार साल का विशाल गंभीर रूप से झुलस गए। यह हादसा खेत के पास सूखे चारे में आग लगने से हुआ, जहां बच्चे खेल रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बच्चे खेत के पास सूखे चारे के ढेर में खेल रहे थे। इसी दौरान उनके हाथ माचिस लग गई, और खेल-खेल में तीली जलाते ही आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और तीनों बच्चे उसकी चपेट में आ गए।
आग की लपटों और बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग और गांववाले दौड़कर मौके पर पहुंचे। परिवारजनों ने बच्चों को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन तब तक वे गंभीर रूप से झुलस चुके थे। तुरंत ही बच्चों को उदयपुर के एमबी अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान पांच वर्षीय आशीष ने दम तोड़ दिया। उसके छोटे भाई पीयूष और विशाल की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।
पुलिस जांच में यह सामने आया है कि आग लगने की मुख्य वजह बच्चों के हाथ में माचिस आ जाना था। मौके पर किसी अन्य आग लगाने वाले स्रोत के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे की पूरी जांच की जा रही है।
पढ़ें ये खबरें
- ‘मुन्ना भाई’ बना सर्जन: खुद को अटेंडर बताकर कर डाली महिला की ब्रेस्ट सर्जरी, ऐसे खुला काला चिट्ठा
- बस्तर में टूटी पुलिया बनी मुसीबत : 9 महीने बाद भी नहीं हुई मरम्मत, जान जोखिम में डाल सफर कर रहे तीन गांव के ग्रामीण
- किशोरी की हत्या : परिजन के घर पहुंचे राजभर, परिवार को दी 5 लाख रुपये और डेढ़ बीघा जमीन की सहायता
- यदि रिश्तेदार घर नहीं पहुंचते तो पूर्व फौजी पत्नी सहित कर लेता सुसाइड, डिजिटल अरेस्ट के जाल में फंस कर गंवाए 1.89 करोड़
- दिनदहाड़े ट्रांसपोर्टर के घर चोरी, ताला तोड़कर 2 लाख नगदी और 13 तोला सोने पर किया हाथ साफ

