Rajasthan News: उदयपुर के नाई थाना क्षेत्र के पई गांव में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें तीन मासूम बच्चे आग की चपेट में आ गए। इस घटना में पांच साल के आशीष की मौत हो गई, जबकि दो अन्य बच्चे, चार साल का पीयूष और चार साल का विशाल गंभीर रूप से झुलस गए। यह हादसा खेत के पास सूखे चारे में आग लगने से हुआ, जहां बच्चे खेल रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बच्चे खेत के पास सूखे चारे के ढेर में खेल रहे थे। इसी दौरान उनके हाथ माचिस लग गई, और खेल-खेल में तीली जलाते ही आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और तीनों बच्चे उसकी चपेट में आ गए।
आग की लपटों और बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग और गांववाले दौड़कर मौके पर पहुंचे। परिवारजनों ने बच्चों को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन तब तक वे गंभीर रूप से झुलस चुके थे। तुरंत ही बच्चों को उदयपुर के एमबी अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान पांच वर्षीय आशीष ने दम तोड़ दिया। उसके छोटे भाई पीयूष और विशाल की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।
पुलिस जांच में यह सामने आया है कि आग लगने की मुख्य वजह बच्चों के हाथ में माचिस आ जाना था। मौके पर किसी अन्य आग लगाने वाले स्रोत के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे की पूरी जांच की जा रही है।
पढ़ें ये खबरें
- स्कूली छात्र का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शवः गले में था फंदा, पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ, फिर छोड़े
- सोन भवन कैंपस के ट्रांसफॉर्मर में लगी भीषण आग, छत से पानी डालकर दमकल कर्मियों ने पाया काबू
- गणेश चतुर्थी पर चिंतामण गणेश मंदिर में भक्ति का उत्सव: एक प्रतिमा में तीन स्वरूपों के दर्शन को उमड़ी भीड़, 1.25 लाख लड्डुओं का लगा भोग
- यूक्रेन से MBBS, दिल्ली में नर्स से रेप का आरोप… सेमिनार के बहाने बुलाने वाला डॉक्टर गिरफ्तार
- MP Fake Passport Case: 70 फर्जी पासपोर्ट मामले में STF जारी करेगी LOC, बांग्लादेशी कनेक्शन के मिले सुराग; असम तक जांच तेज



