उदला : ओडिशा के मयूरभंज जिले में कल एक अनोखी घटना में एक लुटेरे ने पुलिस थाने में बाइक लौटा दी। बाइक को उदला पुलिस थाने में बिना किसी की जानकारी के छोड़ दिया गया था, लेकिन उसमें से एक चिठ्ठी मिली, जिसमें लुटेरे के पिता ने बाइक चोरी के लिए माफी मांगी थी और अपने बेटे के खिलाफ कार्रवाई न करने का अनुरोध किया था।
रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी बाइक चोर खुद को दूल्हे पक्ष का फोटोग्राफर बताकर शादी समारोह स्थल पर आया और संभवत: मौका पाकर दुल्हन के चाचा की बाइक उठा ले गया। कल बाइक चोरी की इस घटना में एक नया मोड़ आया। लुटेरे ने चोरी की गई बाइक को थाने में ही छोड़ दिया।
बाइक के बारे में पता चलने पर बाइक का मालिक थाने पहुंचा। हैरानी की बात यह रही कि कोई भी यह पता नहीं लगा सका कि बाइक को कौन और कब लेकर थाने में छोड़ गया।बाइक की तलाशी लेने पर उसमें से एक चिट्ठी मिला, जिसमें लुटेरे के पिता ने बाइक चोरी के लिए माफी मांगी है और चिठ्ठी में कोई कार्रवाई न करने का अनुरोध किया गया था।

चिठ्ठी से यह अनुमान लगाया गया है कि उक्त गांव के विवाह स्थल से बाइक चोरी की गई थी। बाद में अपने पिता के कहे अनुसार लुटेरे ने वाहन को थाने में छोड़ दिया। मामले की आगे की जांच जारी है।
- CG Accident Breaking News : छट्ठी से लौट रही महिलाओं से भरी पिकअप पलटी, हादसे में 2 की मौत, कई घायल
- मिशनरी अस्पताल घोटाला: जेल अधीक्षक पर पैसे लेकर आरोपी को स्पेशल सुविधा देने के आरोप, डांगी ने कहा- यह झूठ है
- गजराज बना ‘यमराज’: बकरी चरा रही वृद्ध महिला पर हाथी ने किया हमला, पहले दांतों से उठाया और फिर…
- Khallari Temple Ropeway Accident : रोपवे संचालक कंपनी और दो कर्मचारी पर FIR दर्ज, 8 घायलों को अस्पताल से मिली छुट्टी
- विदेशियों ने भागवत कथा का लिया आनंद, दुनिया के सबसे छोटे कथावाचक के भजनों पर जमकर झूमे, भारतीय संस्कृति की तारीफ की
