उदला : ओडिशा के मयूरभंज जिले में कल एक अनोखी घटना में एक लुटेरे ने पुलिस थाने में बाइक लौटा दी। बाइक को उदला पुलिस थाने में बिना किसी की जानकारी के छोड़ दिया गया था, लेकिन उसमें से एक चिठ्ठी मिली, जिसमें लुटेरे के पिता ने बाइक चोरी के लिए माफी मांगी थी और अपने बेटे के खिलाफ कार्रवाई न करने का अनुरोध किया था।
रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी बाइक चोर खुद को दूल्हे पक्ष का फोटोग्राफर बताकर शादी समारोह स्थल पर आया और संभवत: मौका पाकर दुल्हन के चाचा की बाइक उठा ले गया। कल बाइक चोरी की इस घटना में एक नया मोड़ आया। लुटेरे ने चोरी की गई बाइक को थाने में ही छोड़ दिया।
बाइक के बारे में पता चलने पर बाइक का मालिक थाने पहुंचा। हैरानी की बात यह रही कि कोई भी यह पता नहीं लगा सका कि बाइक को कौन और कब लेकर थाने में छोड़ गया।बाइक की तलाशी लेने पर उसमें से एक चिट्ठी मिला, जिसमें लुटेरे के पिता ने बाइक चोरी के लिए माफी मांगी है और चिठ्ठी में कोई कार्रवाई न करने का अनुरोध किया गया था।

चिठ्ठी से यह अनुमान लगाया गया है कि उक्त गांव के विवाह स्थल से बाइक चोरी की गई थी। बाद में अपने पिता के कहे अनुसार लुटेरे ने वाहन को थाने में छोड़ दिया। मामले की आगे की जांच जारी है।
- अमरोहा में ऐतिहासिक फैसला! गर्भवती की जान लेने वाले दो झोलाछाप डॉक्टरों को उम्रकैद, नजीर बना फैसला
- पापा अब आपको किसी को पैसे नहीं देने पड़ेंगे… 43वीं मंजिल से कूदने से पहले संभव ने भेजा आखिरी मैसेज
- श्रीनगर में नालंदा के खिलाड़ियों का जलवा, नेशनल गतका चैंपियनशिप में गोल्ड समेत जीते 4 पदक
- Jharkhand PDS: झारखंड में पीडीएस केंद्र मजबूत होंगे, 2.62 करोड़ जनता को समय पर मिलेगा राशन
- NEET-UG पेपर लीक मामले में दाखिल होगी आखिरी चार्जशीट, NTA अधिकारियों का नाम नहीं होंगे शामिल ; दावा – संलिप्तता साबित नहीं हुई
