कैबिनेट मंत्री रवजोत सिंह आज जालंधर पहुंचे। जहां उन्होंने मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर सहित पार्षदों के साथ मीटिंग की। इस दौरान मंत्री के तेवर देखते ही बन रहे थे. उन्होंने पार्षदों को दो टूक कह दिया है कि अगर उन्होंने किसी भी तरह की लापरवाही करी तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि वार्ड में दफ्तरों की किसी भी समय चैकिंग की जा सकती है, ऐसे में दफ्तरों ना खुलने पर पार्षद के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जा सकता है।
मंत्री रवजोत सिंह ने दफ्तरों के खुलने समय तय किया है। आदेशों के मुताबिक अब वार्ड में सुबह 10 से 5 बजे तक दफ्तर खोला जाएंगा और लोगों की समस्याएं सुनी जाएगी। सभी की समस्या का निवारण होने जरूरी है।
वही आवारा कुत्तों को लेकर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इसका डाटा तैयार किया जा रहा है और उन्हें उठाने का काम किया जा रहा है। इलाके के पार्षदों को निर्देश जारी किए गए है कि वह अपने हलके में आ रही परेशानियों को हल करें और इस मामले में पार्षद की तरफ़ से उठाए गए कुत्तों को लेकर दस्तावेजों पर गिनती और हस्ताक्षर करना जरूरी होगा।
- कृषि कैबिनेट पर कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशानाः जीतू पटवारी ने लिखा- किसान और आदिवासी के नाम पर घोषणाएं नहीं, ज्वलंत सवालों के जवाब चाहिए!
- राज्यसभा सीट के लिए गौरीशंकर अग्रवाल को उम्मीदवार बनाने की मांग, अग्रवाल समाज ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात
- Stock Market Crash Impact : 17 लाख करोड़ से अधिक डूबे, ईरान-इजराइल जंग से 10 स्टॉक्स पर तगड़ा असर, देखिए लिस्ट
- 48 नेता, 40 कमांडर, 9 नेवल शिप… अमेरिका-इजराइल के साथ 48 घंटे की जंग में ईरान को कितना हुआ नुकसान?
- Share Market में क्रैश से मचा हाहाकार : जानिए शेयर बाजार गिरे, तो क्या करें क्या न करें …


