कैबिनेट मंत्री रवजोत सिंह आज जालंधर पहुंचे। जहां उन्होंने मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर सहित पार्षदों के साथ मीटिंग की। इस दौरान मंत्री के तेवर देखते ही बन रहे थे. उन्होंने पार्षदों को दो टूक कह दिया है कि अगर उन्होंने किसी भी तरह की लापरवाही करी तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि वार्ड में दफ्तरों की किसी भी समय चैकिंग की जा सकती है, ऐसे में दफ्तरों ना खुलने पर पार्षद के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जा सकता है।
मंत्री रवजोत सिंह ने दफ्तरों के खुलने समय तय किया है। आदेशों के मुताबिक अब वार्ड में सुबह 10 से 5 बजे तक दफ्तर खोला जाएंगा और लोगों की समस्याएं सुनी जाएगी। सभी की समस्या का निवारण होने जरूरी है।
वही आवारा कुत्तों को लेकर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इसका डाटा तैयार किया जा रहा है और उन्हें उठाने का काम किया जा रहा है। इलाके के पार्षदों को निर्देश जारी किए गए है कि वह अपने हलके में आ रही परेशानियों को हल करें और इस मामले में पार्षद की तरफ़ से उठाए गए कुत्तों को लेकर दस्तावेजों पर गिनती और हस्ताक्षर करना जरूरी होगा।
- हाईकोर्ट ने की 19 न्यायिक अधिकारियों की सेवा की पुष्टि, रजिस्ट्री के विभिन्न संवर्गों में भी पदोन्नति
- त्योहारी सीजन में मिलावट पर सख्ती: रायपुर में चांदी वर्क की दुकानों पर जांच, 5 ब्रांड के लिए गए सैंपल, 8 पैकेट जब्त
- बिजली का बिल मांगना पड़ा भारी! उज्जैन में वसूली टीम पर पिता-पुत्र का जानलेवा हमला, घसीट-घसीटकर पीटा
- देहरादून में करवाचौथ की धूम: पतियों की लंबी उम्र के लिए सुहागिनों ने रखा व्रत, CM धामी ने पत्नी संग विधि-विधान से की पूजा
- चक्रवात के कारण हरियाणा के इन इलाकों में चलेंगी 60 किमी की रफ्तार से हवाएं, जानिए अपडेट

