Skip to content
  • हिंदी
  • |
  • English
  • |
  • ગુજરાતી
  • |
  • ଓଡ଼ିଆ
Lalluram

Lalluram

  • होम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • ट्रेंडिंग
  • खेल
  • दिल्ली
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • बिहार
  • झारखंड
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • ओडिशा
  • राजस्थान
  • गुजरात
  • जुर्म
  • कारोबार
  • टेक्नोलॉजी
  • ऑटोमोबाइल
  • लाइफ स्टाइल
  • धर्म
  • राशिफल
  • नौकरी
  • WebStories
  • दिल्ली
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • बिहार
  • झारखंड
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • ओडिशा
  • राजस्थान
  • गुजरात
  • जुर्म
  • धर्म
  • राशिफल
  • कारोबार
  • लाइफ स्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
  • ऑटोमोबाइल
  • नौकरी
  • वेब स्टोरीज़
  • Office & College Look: ऑफिस और कॉलेज के लिए बेस्ट हैं ये ट्रेंडी सैंडल्स
  • किस देश में सबसे ज्यादा पिया जाता है गांजा, जानिये भारत का कौन सा नंबर?
  • मंदिर ट्रस्ट क्या होता है, जानिये कैसे चलता है देश के बड़े मंदिरों का मैनेजमेंट?
  • एंटीलिया में जन्माष्टमी की धूम, हीरों के गहनों में सजीं नीता अंबानी….देखिये लुक
  • 95 साल उम्र… नेटवर्थ- 55000 करोड़, ये हैं बंगाल के सबसे अमीर आदमी
  • भारत में सबसे पहले कहां आता है मानसून, जानें किस रूट से पहुंचता है आपके शहर?
  • ट्रेडिशनल वियर के साथ शामिल करें ये ट्रेंडी कश्मीरी नेकलेस, देंगे रॉयल लुक
  • Vastu Tips: गृह क्लेश से पाना चाहते हैं मुक्ति? घर के इस  दिशा में लगाएं मोगरे का पौधा
  • Health Tips: किन लोगों को नहीं पीना चाहिए मेथी दाने का पानी
  • Vastu Tips: घर में पॉजिटिविटी लाते हैं पर्दे के ये कलर, जान ले वास्तु नियम
Home » उत्तराखंड

पीएम किसान सम्मान निधि : 8.89 लाख किसानों के खाते में अब तक 3 हजार करोड़ से ज्यादा की राशि आंतरित

amanshukla
20 Mar 2025, 10:45 PM 03/20/2025उत्तराखंड
Share
Share Share Follow
Preferred
पीएम किसान सम्मान निधि : 8.89 लाख किसानों के खाते में अब तक 3 हजार करोड़ से ज्यादा की राशि आंतरित

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने गुरुवार को सचिवालय में कृषि पर राज्य स्तरीय अनुमोदन समिति (State Level Sanctioning Committee) की बैठक ली. इस दौरान मुख्य सचिव ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एवं किसान मान धन योजना की कवरेज शत् प्रतिशत सेचुरेशन मोड पर पूरा करने के निर्देश दिए.

बैठक में मुख्य सचिव ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत राज्य में रबी की फसल में वर्ष 2024-25 में 32,420 किसानों को आच्छादित किया गया और 10,308.19 हेक्टेयर भूमि कवर हुई है. वर्ष 2025-26 के लिए रबी की फसल में 100,000 किसानों को योजना से आच्छादित करने का लक्ष्य है. पीएमएफबीवाई के तहत खरीफ की फसल में वर्ष 2024-25 में 42,505 किसानों और 9359.33 हेक्टेयर कृषि भूमि को कवर किया गया. वर्ष 2025-26 में खरीफ की फसल में 100,000 किसानों को बीमा योजना का लाभ देने का लक्ष्य है.

इसे भी पढ़ें : पानी की बर्बादी और लीकेज की समस्या को लेकर चलेगा 15 दिन का विशेष अभियान

सीएस ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत सौ फीसदी लैण्ड सीडिंग, आधार आधारित भुगतान और सभी योग्य किसानों के ई-केवाईसी के लिए विशेष कैम्प लगाकर लक्ष्य को पूरा करने के निर्देश दिए. उन्होंने किसान मान धन योजना के बारे में अधिकाधिक जानकारी के प्रचार प्रसार के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए, ताकि ज्यादा से ज्यादा किसानों को योजना का लाभ मिल सके. मुख्य सचिव ने 300 एफपीओ की स्थापन एवं प्रोत्साहन और एग्रीकल्चरल इन्फ्रास्ट्रक्चर फण्ड के लिए ठोस प्रयास करने के निर्देश दिए. उन्होंने निर्देश दिए कि किसानों के उत्पादों के बेहतर वैल्यू एडिशन और मार्केटिंग के लिए अधिकाधिक किसानों को एफपीओ में शामिल किया जाए. सीएस ने एफपीओ के लिए राज्य स्तरीय पाॅलिसी ड्राफ्ट का कार्य जल्द पूरा करने के भी निर्देश दिए हैं.

उन्होंने एग्रीकल्चरल इन्फ्रास्ट्रक्चर फण्ड में प्राइमरी एग्रीकल्चरल क्रेडिट सोसाइटी को शामिल करने तथा समुदायों, युवाओं, स्टार्ट अप की विशेष रूप से मदद करने के निर्देश दिए. सीएस ने अधिकारियों से कृषोन्नति योजना, नेशनल फूड सिक्योरिटी एण्ड न्यूट्रिशन मिशन और नेशनल मिशन ऑन एडीबल ऑयल के एक्शन प्लान पर विस्तृत चर्चा की. उन्होंने मिलेट्स की खेती के विस्तार के लिए ठोस कार्य योजना पर कार्य करने के निर्देश दिए. उन्होंने राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत साॅयल हेल्थ कार्ड, कृषि मशीनीकरण, एग्रो फाॅरेस्ट्री और परम्परागत कृषि विकास योजना के लक्ष्य समयबद्धता से पूरा करने के निर्देश दिए.

इसे भी पढ़ें : मिलावटखोरी पर होगी सख्त कार्रवाई: चारधाम यात्रा और पर्यटन स्थलों पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की तैनाती, लोगों से की गई ये अपील

बैठक में जानकारी दी गई कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत उत्तराखण्ड में कुल 8.89 लाख किसान पंजीकृत है. इस योजना के तहत 3,107.34 करोड़ वितरित किए जा चुके हैं. इसमें 98 प्रतिशत लैण्ड सीडिंग, 94 प्रतिशत आधार सीड बैंक अकाउंट और 98 प्रतिशत ई केवाईसी पूरी की जा चुकी है. राज्य में किसान मान धन योजना के तहत 2152 किसान रजिस्टर्ड हो चुके हैं.

उत्तराखण्ड में मसालों, सब्जियों, हल्दी, बासमती, मिलेट्स डेयरी उत्पादों, फूलों से सम्बन्धित 163 एफपीओ स्थापित हो चुके हैं. इसके लिए राज्य में नाबार्ड, नैफेड सहित 7 कार्यदायी एजेंसिया कार्य कर रही हैं. एग्रीकल्चरल इन्फ्रास्ट्रक्चर फण्ड में वर्ष 2025-26 में राज्य के लिए 785 करोड़ का लक्ष्य रखा गया है. इसके तहत अभी तक 930 आवेदन और 1,276.03 करोड़ के प्रस्ताव जमा हो चुके हैं. जिसमें से 449 आवेदन, 530.69 करोड़ अनुमोदित हो चुके हैं.

  • छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp

ताजा खबरें

अब और इंतजार नहीं! लाइब्रेरियन भर्ती के लिए डिप्टी CM के दरवाजे पर प्रदर्शन, तुरंत नोटिफिकेशन की मांग
उत्तर प्रदेश

अब और इंतजार नहीं! लाइब्रेरियन भर्ती के लिए डिप्टी CM के दरवाजे पर प्रदर्शन, तुरंत नोटिफिकेशन की मांग

2 weeks ago
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp
जनदर्शन में शिकायत: सीमांकन के भरोसे तोड़ा प्रधानमंत्री आवास, अब उसी रिपोर्ट के लिए भटक रहा परिवार, कलेक्टर ने लगाई तहसीलदार को फटकार…
छत्तीसगढ़

जनदर्शन में शिकायत: सीमांकन के भरोसे तोड़ा प्रधानमंत्री आवास, अब उसी रिपोर्ट के लिए भटक रहा परिवार, कलेक्टर ने लगाई तहसीलदार को फटकार…

3 weeks ago
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp
2029 तक ‘ड्रग्स मुक्त भारत’ का लक्ष्य, अमित शाह बोले- माओवाद की तरह नशे के पूरे नेटवर्क को करेंगे खत्म
ट्रेंडिंग

2029 तक ‘ड्रग्स मुक्त भारत’ का लक्ष्य, अमित शाह बोले- माओवाद की तरह नशे के पूरे नेटवर्क को करेंगे खत्म

Today | 6 mins ago
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp
वोटिंग से पहले कांग्रेस का बड़ा एक्शन, 25 कार्यकर्ता निष्कासित
राजस्थान

वोटिंग से पहले कांग्रेस का बड़ा एक्शन, 25 कार्यकर्ता निष्कासित

Today | 13 mins ago
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp
BJP जिला कार्यसमिति की बैठक: सेवा संकल्प अभियान को लेकर बनी रणनीति, मंत्री कश्यप बोले- यह सिर्फ कार्यक्रम की शुरुआत नहीं, सेवा को संस्कार और राष्ट्रहित को संकल्प बनाने का अवसर
छत्तीसगढ़

BJP जिला कार्यसमिति की बैठक: सेवा संकल्प अभियान को लेकर बनी रणनीति, मंत्री कश्यप बोले- यह सिर्फ कार्यक्रम की शुरुआत नहीं, सेवा को संस्कार और राष्ट्रहित को संकल्प बनाने का अवसर

Today | 19 mins ago
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp
अंतिम सफर भी मुश्किल : कीचड़ से सना रास्ता, गांव में श्मशान घाट तक नहीं
Uncategorized

अंतिम सफर भी मुश्किल : कीचड़ से सना रास्ता, गांव में श्मशान घाट तक नहीं

Today | 20 mins ago
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp
बड़ी खबर: जिला सहकारी बैंक चुनाव के लिए BJP की लिस्ट जारी, इन 5 चेहरों पर लगाया बड़ा दांव
उत्तराखंड

बड़ी खबर: जिला सहकारी बैंक चुनाव के लिए BJP की लिस्ट जारी, इन 5 चेहरों पर लगाया बड़ा दांव

Today | 20 mins ago
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp
ISBM University cg eye hhospital kalinga naivedya itsahospital

Popular Category

दिल्ली उत्तर प्रदेश राजस्थान पंजाब मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़

Network

Hindi English Gujarati
Footer Logo
follow us
Google Play Store App Store
  • Contact us
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy & Cookies Notice
Copyright © 2024.All rights reserved
×