अमृतसर. अवैध तरीके से विदेश भेजने वाले फर्जी ट्रैवल एजेंटों पर पंजाब पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने बताया कि पिछले 10 दिनों में ऐसे 15 मामलों में एफआईआर दर्ज की गई हैं और 3 एजेंटों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, पिछले 3 वर्षों में 3,225 ऐसे मामलों में एफआईआर दर्ज की गई हैं और कई एजेंटों को जेल भेजा गया है।
अमेरिका ने 333 भारतीयों को किया डिपोर्ट
हाल ही में अमेरिका ने 333 भारतीयों को डिपोर्ट किया, जिनमें से 126 पंजाब के थे। इनमें से कई लोगों को फर्जी ट्रैवल एजेंटों ने अवैध रास्तों से भेजा था, जिससे वे वहां फंस गए और बाद में उन्हें देश से निकाल दिया गया। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर कोई व्यक्ति अवैध तरीके से विदेश भेजने के नाम पर ठगी कर रहा है, तो तुरंत उसकी शिकायत करें, ताकि ऐसे एजेंटों पर सख्त कार्रवाई हो सके।

कैसे ठगते हैं फर्जी ट्रैवल एजेंट?
फर्जी ट्रैवल एजेंट भोले-भाले लोगों को अमेरिका, कनाडा, यूरोप और अन्य देशों में नौकरी या स्थायी निवास दिलाने का झांसा देते हैं। वे नकली वीजा, फर्जी दस्तावेज और अवैध रास्तों का इस्तेमाल कर लोगों को विदेश भेजते हैं। लेकिन कई बार ये लोग वहां फंस जाते हैं, गिरफ्तार हो जाते हैं या डिपोर्ट कर दिए जाते हैं।
पुलिस का एक्शन प्लान
- अवैध इमिग्रेशन मामलों की जांच तेज की जा रही है।
- डिपोर्ट किए गए भारतीयों के मामलों में जिन ट्रैवल एजेंटों के नाम सामने आए हैं, उनकी सूची तैयार की जा रही है।
- जनता से अपील की गई है कि यदि कोई एजेंट ठगी कर रहा है, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।
- पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध इमिग्रेशन में शामिल एजेंटों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि पंजाब के युवाओं को ठगी से बचाया जा सके।
- Aramco: दुनिया की सबसे बड़ी ऑयल रिफाइनरी ‘अरामको’ पर ईरान का हमला, यहां से अमेरिका और यूरोपीय देशों भेजा जाता है तेल, क्रूड ऑयल की कीमतें 9.32% बढ़ी
- ग्वालियर अंजू गुर्जर किडनैपिंग केस: जिला कोर्ट ने आरोपी बिज्जे गुर्जर की जमानत याचिका की खारिज, घर में फायरिंग कर गर्भवती महिला का किया था अपहरण
- ईरान-इजरायल युद्ध: अमृतसर से कई उड़ानें रद्द
- CG Crime : कुत्ते की पीट-पीट कर हत्या, पुलिस के हत्थे चढ़े दो अरोपी
- कृषि कैबिनेट में सिंचाई परियोजना समेत 6 विभागों की 16 योजनाएं मंजूरः सीएम डॉ मोहन बोले- खेतों के साथ टेंट तंबू में भी निर्णय, बड़वानी में बनेगी आधुनिक सब्जी मंडी

