राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। मध्यप्रदेश के आदिवासी अंचल बड़वानी में आज कृषि कैबिनेट की बैठक में बड़ी सिचाई परियोजना समेत 6 विभागों की 16 योजनाएं मंजूर हुई है।
27,746 करोड़ से अधिक का भार सरकार पर आएगा
कृषि कैबिनेट की बैठक के बाद सीएम डॉ मोहन ने खुद जानकारी दी। कहा- पहली कृषि कैबिनेट बड़वानी अंचल में करने का निर्णय लिया। इस साल किसान कल्याण वर्ष 2026 मना रहे हैं। खेतों के साथ टेंट तंबू में भी निर्णय होते हैं। 16 योजनाओं में निर्णय लिए गए। 27 हजार 746 करोड़ से अधिक का भार सरकार पर आएगा। बैठक में 6 विभागों की 16 योजनाएं मंजूर हुई है। बड़ी सिंचाई परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है।
बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी बनेगी
4 हजार 264 करोड़ की खाद्य प्रसंस्करण की योजनाएं मंजूर। 8166 करोड़ की सहकारिता की योजनाएं। अब तक 38 हजार करोड़ से अधिक की योजनाएं किसानों को मिली हैं। भीलटदेव क्षेत्र पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। सच्चा वादा, पक्का काम थीम पर काम कर रहे हैं। बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी बनेगी। बड़वानी की मंडी आदर्श मंडी के रूप में विकसित होगी।
https://jansamparkmp-aws.app.box.com/s/qdjzq9h9oxpw7owuowwszlgop1abryys

