Rajasthan News: राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने छात्राओं को हिम्मत दिखाने और गलत व्यवहार का डटकर सामना करने की सलाह दी। अलवर जिले के मालाखेड़ा में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा, अगर कोई बदतमीजी करे तो थप्पड़ मारो या चप्पल से पीटो। डरने की जरूरत नहीं, बल्कि हिम्मत से काम लेना चाहिए।

मोबाइल छोड़ो, मदद करो
राज्यपाल ने समाज में बढ़ती ‘वीडियो बनाने की प्रवृत्ति’ पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि जब किसी लड़की के साथ गलत हो रहा हो, तो वीडियो बनाने के बजाय अपराधी को पकड़ने में मदद करनी चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की, मोबाइल छोड़ो, दौड़ो और अपराधी को पकड़ो, पुलिस के आने का इंतजार मत करो।
शिक्षा में बदलाव की जरूरत
राज्यपाल ने नई शिक्षा नीति के तहत पाठ्यक्रमों को समय के अनुसार अपडेट करने की बात कही। उन्होंने कहा, “सिर्फ डिग्री लेना काफी नहीं, असली पहचान ज्ञान और योग्यता से होती है।” उन्होंने छात्रों को मेहनत और बौद्धिक क्षमता पर ध्यान देने की सलाह दी।
पढ़ें ये खबरें
- ‘मुन्ना भाई’ बना सर्जन: खुद को अटेंडर बताकर कर डाली महिला की ब्रेस्ट सर्जरी, ऐसे खुला काला चिट्ठा
- बस्तर में टूटी पुलिया बनी मुसीबत : 9 महीने बाद भी नहीं हुई मरम्मत, जान जोखिम में डाल सफर कर रहे तीन गांव के ग्रामीण
- किशोरी की हत्या : परिजन के घर पहुंचे राजभर, परिवार को दी 5 लाख रुपये और डेढ़ बीघा जमीन की सहायता
- यदि रिश्तेदार घर नहीं पहुंचते तो पूर्व फौजी पत्नी सहित कर लेता सुसाइड, डिजिटल अरेस्ट के जाल में फंस कर गंवाए 1.89 करोड़
- दिनदहाड़े ट्रांसपोर्टर के घर चोरी, ताला तोड़कर 2 लाख नगदी और 13 तोला सोने पर किया हाथ साफ
