Crime News: अंगुल: ओडिशा के अंगुल जिले में एक खौफनाक वारदात में जीजा और उसके साले को गोली मार दी गई. दोनों गंभीर रूप से घायल हैं और अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं. इस घटना में शामिल 5 सुपारी किलरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. घटना अंगुल जिले के कन्हेई नगर, बंतला थाना क्षेत्र में हुई. पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि राज किशोर साहू और बिष्णु चरण नायक के बीच पहले से विवाद था. इसी दुश्मनी के चलते राज किशोर साहू ने बिष्णु की हत्या की सुपारी दी थी.

हत्या की साजिश पहले से रची गई थी
अंगुल एसपी राहुल जैन के अनुसार, राज किशोर साहू ने पहले भी दो बार बिष्णु की हत्या की साजिश रची थी, लेकिन वह बच गया. इस बार उसने सुपारी किलर्स को हायर कर हत्या करवाने की कोशिश की. गौरतलब है कि राज किशोर साहू 9 फरवरी से पुलिस कस्टडी में था. वह एक अपहरण के मामले में पहले ही आत्मसमर्पण कर चुका था. पुलिस के अनुसार, उसने आत्मसमर्पण करने से पहले ही बिष्णु की हत्या की योजना बना ली थी. पुलिस ने दो रिवॉल्वर, गोलियां, बाइक और एटीएम कार्ड सुपारी किलर्स के पास से जब्त किए हैं.
अब पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इस साजिश में और लोग भी शामिल हैं.
ये खबरें भी जरूर पढ़े-
- अमेरिकी भाड़े के सैनिक मैथ्यू वैनडाइक की गिरफ्तारी के बाद सामने आ रही है सनसनीखेज जानकारी…
- हमीदिया अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही: जिंदा नवजात को मृत बताकर डेथ सर्टिफिकेट किया जारी, कफन-दफन की तैयारी के बीच बच्ची निकली जीवित, इलाज के दौरान हुई मौत, HOD ने गठित की जांच कमेटी
- नवरात्र में डोंगरगढ़ चूल्हे के भरोसे, सिलेंडर की कमी से भोजन व्यवस्था प्रभावित, प्रशासन से ट्रस्ट को भी नहीं मिली राहत
- कनाडा का बड़ा एक्शन: पंजाब के 2 गैंगस्टर डिपोर्ट, अपराध पर सख्ती तेज
- सहरसा में परीक्षा देने जा रहे छात्र को हाइवा ने रौंदा, मौके पर मौत के बाद भारी हंगामा
