Crime News: अंगुल: ओडिशा के अंगुल जिले में एक खौफनाक वारदात में जीजा और उसके साले को गोली मार दी गई. दोनों गंभीर रूप से घायल हैं और अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं. इस घटना में शामिल 5 सुपारी किलरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. घटना अंगुल जिले के कन्हेई नगर, बंतला थाना क्षेत्र में हुई. पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि राज किशोर साहू और बिष्णु चरण नायक के बीच पहले से विवाद था. इसी दुश्मनी के चलते राज किशोर साहू ने बिष्णु की हत्या की सुपारी दी थी.

हत्या की साजिश पहले से रची गई थी
अंगुल एसपी राहुल जैन के अनुसार, राज किशोर साहू ने पहले भी दो बार बिष्णु की हत्या की साजिश रची थी, लेकिन वह बच गया. इस बार उसने सुपारी किलर्स को हायर कर हत्या करवाने की कोशिश की. गौरतलब है कि राज किशोर साहू 9 फरवरी से पुलिस कस्टडी में था. वह एक अपहरण के मामले में पहले ही आत्मसमर्पण कर चुका था. पुलिस के अनुसार, उसने आत्मसमर्पण करने से पहले ही बिष्णु की हत्या की योजना बना ली थी. पुलिस ने दो रिवॉल्वर, गोलियां, बाइक और एटीएम कार्ड सुपारी किलर्स के पास से जब्त किए हैं.
अब पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इस साजिश में और लोग भी शामिल हैं.
ये खबरें भी जरूर पढ़े-
- IP69K रेटिंग और तगड़े फीचर्स के साथ आया Oppo A7 Pro, जानिए क्या है इसकी कीमत
- 1 करोड़ रुपये की ठगी: ओडिशा के उप मुख्यमंत्री का फर्जी PA बनकर लगाया चूना, पश्चिम बंगाल से आरोपी गिरफ्तार
- World EV Day : हरित भविष्य और किफायती मोबिलिटी की ओर बढ़ते वैश्विक कदम …
- शी जिनपिंग भारत आ रहे हैंः चीन ने किया कन्फर्म, कल सुबह 11 बजे दिल्ली में करेंगे लैंड, 7 साल बाद इंडिया की धरती पर रखेंगे कदम
- BSP में रिश्तों का चैप्टर खत्म? मायावती ने आकाश आनंद को किया आजाद, कहा- डबल माइंड होकर पार्टी का काम नहीं हो सकता


