Rajasthan News: झालावाड़ जिले के डग थाना क्षेत्र के पाडला गांव में एक 5 साल का बच्चा 150 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया. वह करीब 30 फीट की गहराई में फंसा हुआ है. घटना रविवार दोपहर 1:40 बजे की है, जब प्रह्लाद (5), पुत्र कालूलाल खेत में खेलते समय बोरवेल में गिर गया.

जानकारी के मुताबिक प्रह्लाद अपने माता-पिता के साथ खेत पर गया था. माता-पिता खेत में काम कर रहे थे, और इसी दौरान वह बोरवेल के पास खेल रहा था. खेलते-खेलते वह बोरवेल को ढकने के लिए रखे गए पत्थर के साथ नीचे गिर गया और 30 फीट की गहराई में अटक गया.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया. ग्रामीणों की मदद से रस्सी डालकर बच्चे को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है. झालावाड़ से एसडीआरएफ की टीम को भी मौके पर बुलाया गया.
जानकारी के मुताबिक, 2 दिन पहले ही खेत में बोरवेल खुदवाया गया था. हादसे के बाद से ही बच्चे के माता-पिता सदमे में हैं और गांव में अफरा-तफरी मची हुई है. मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई है, और सभी बच्चे की सुरक्षित बाहर निकलने की प्रार्थना कर रहे हैं.
बोरवेल के अंदर से बच्चे के रोने की आवाजें आ रही हैं, जिससे प्रशासन भी तेजी से बचाव कार्य में जुटा हुआ है. फिलहाल, एसडीआरएफ की टीम के पहुंचने के बाद बड़े स्तर पर बचाव कार्य शुरू किया जाएगा.
पढ़ें ये खबरें
- खेल सुविधाओं के विस्तार में जुटी धामी सरकार, प्रदेश के हर ब्लॉक में होगा मिनी स्टेडियम का निर्माण
- अब सिर्फ 12 घंटे में तय होगा दिल्ली से मुंबई का सफर, नितिन गडकरी ने राज्यसभा में दी नए ‘ग्रीन एक्सप्रेसवे’ की जानकारी
- CG News : भाजपा प्रदेश मीडिया टीम की घोषणा, सहसंयोजक, प्रवक्ता और पैनलिस्ट नियुक्त, देखें लिस्ट…
- श्री मुक्तसर साहिब: सीवरेज बोर्ड की बड़ी लापरवाही! 10 फीट गहरे मैनहोल में उतरा मजदूर लापता, तलाश जारी
- पूर्व विदेश मंत्री जसवंत सिंह के घर में बवाल, मां ने बेटे मानवेंद्र को घर में घुसने से रोका, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
