श्री मुक्तसर साहिब। पंजाब के मुक्तसर में सीवरेज बोर्ड के अधिकारियों की कथित लापरवाही के कारण एक बड़ा हादसा हो गया है। यहाँ मार्केट कमेटी दफ्तर के पीछे एक 10 फीट गहरे सीवरेज मैनहोल की सफाई करने उतरा 21 वर्षीय मजदूर लापता हो गया है। घटना मंगलवार रात करीब 9 बजे की है, लेकिन कई घंटे बीत जाने के बाद भी मजदूर का कुछ पता नहीं चल पाया है।
सुपरवाइजर और JE पर गंभीर आरोप
लापता मजदूर की पहचान पश्चिम बंगाल के मालदा निवासी जैदुलशलिम (21) के रूप में हुई है। उसके साथी मजदूर मुर्शिद अली ने आरोप लगाया कि मंगलवार रात 9 बजे सुपरवाइजर और जेई (JE) उनके पास आए और जैदुलशलिम को अकेले अपने साथ ले गए। परिजनों और साथियों का कहना है कि बिना किसी टेंडर और सुरक्षा इंतजामों के उसे जबरन मैनहोल के अंदर उतारा गया।
मशीन ऑपरेटर था, फिर भी सीवरेज में उतारा
मुर्शिद अली के अनुसार, जैदुलशलिम एक मशीन ऑपरेटर था, न कि मैनहोल साफ करने वाला लेबर। इसके बावजूद उसे गहरे गटर में उतार दिया गया। रात करीब 9:45 बजे सुपरवाइजर ने जानकारी दी कि वह बाहर नहीं आया है। जब साथी मजदूर मौके पर पहुंचे, तो वहां कोई प्रशासनिक मदद मौजूद नहीं थी। मजदूरों का आरोप है कि घटना के बाद अधिकारी मौके से चले गए और उन्होंने खुद अपने स्तर पर साथी की तलाश शुरू की।

परिवार का बुरा हाल
लापता जैदुलशलिम शादीशुदा है और उसका दो साल का एक बच्चा है। उसकी पत्नी गर्भवती है और परिवार पूरी तरह उसी पर निर्भर था। सिस्टम की इस लापरवाही ने एक हंसते-खेलते परिवार को गहरे संकट में डाल दिया है.
- गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस का जागरूकता अभियान, 3 पाठशालाओं में 80 लोगों को यातायात नियमों का दिया संदेश
- LSG vs RCB IPL 2026: बेंगलुरु ने जीता टॉस, लखनऊ करेगी पहले बल्लेबाजी, जानिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11
- हादसे ने छीन ली परिवार की खुशियां : अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी ठोकर, गाड़ी के उड़े परखच्चे, 2 मौत
- TVK को सरकार गठन करने की अनुमति न देने पर मचा बवाल, राज्यपाल की शर्त पर तमिलनाडु की राजनीतिक पार्टियों ने उठाए सवाल
- नूंह में फर्जी दाखिलों और अवैध स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई की तैयारी
