Rajasthan News: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में दौसा पुलिस ने जेलर समेत दो अन्य जेल कर्मियों पर गाज गिराते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया है। साथ ही, पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया है।

जेल से की गई थी धमकी भरी कॉल
शुक्रवार देर रात जयपुर कंट्रोल रूम में फोन कर सीएम भजनलाल शर्मा को जान से मारने की धमकी दी गई थी। जांच में सामने आया कि यह कॉल दौसा जिले के श्यालावास स्थित विशिष्ट जेल से की गई थी। इसके बाद 100 से अधिक जवानों ने जेल में तलाशी अभियान चलाकर आरोपियों को पकड़ लिया।
जेलर समेत दो जेल कर्मी निलंबित
पुलिस कार्रवाई के तहत श्यालावास जेल के जेलर राजेश डूकिया को हटा दिया गया और उन्हें ‘पदस्थापना आदेश की प्रतीक्षा’ (एपीओ) सूची में डाल दिया गया। उनके स्थान पर विकास भगोरिया को नया जेलर नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा, हेड वार्डर रामप्रसाद और वार्डर महेंद्र मीणा को निलंबित कर दिया गया है, जबकि होमगार्ड रामनारायण के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की गई है। महानिरीक्षक जेल विक्रम सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी किए।
तीन आरोपी गिरफ्तार, एक कैदी भी शामिल
पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है:
- राकेश जोशी – जेल में पदस्थ सरकारी कंपाउंडर, जिसने धमकी देने के लिए सिम जेल तक पहुंचाई थी।
- जयनारायण मीणा – मजदूर, जिसके नाम पर सिम कार्ड खरीदी गई थी।
- रिंकू रडवा – पॉक्सो एक्ट में सजा काट रहा कैदी, जिसने फोन से धमकी दी थी।
पुलिस ने धमकी देने में इस्तेमाल किया गया फोन भी जब्त कर लिया है। आरोपी रिंकू रडवा वर्ष 2022 से जेल में बंद है। इससे पहले भी एक अन्य कैदी ने इसी जेल से मुख्यमंत्री को धमकी दी थी, जो पॉक्सो केस में बंद था।
पढ़ें ये खबरें
- रिटायर्ड एयरफोर्स अधिकारी 27 दिन तक डिजिटल अरेस्ट: ठगों ने CBI अधिकारी बनकर ऐंठे ढाई करोड़, 4 आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार
- भोपाल में खामेनेई की मौत पर प्रदर्शन: नमाज के बाद निकाला जुलूस, अमेरिका-इजराइल मुर्दाबाद के लगाए नारे
- इजराइल-ईरान जंग के बीच पाकिस्तान में अमेरिकी दूतावास पर लोगों का हमला,12 की मौत ; ओवैसी बोले- पाकिस्तान और इजराइल पड़ोसियों को शांति से नहीं रहने देते
- Rajasthan News: क्या इस बार पुष्कर में नहीं होगी कपड़ा फाड़ होली? बागेश्वर बाबा की नसीहत के बाद पुरोहितों का बड़ा फैसला!
- अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत पर दिल्ली में प्रदर्शन, जामिया नगर इलाके में इजरायल-अमेरिका के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग

