Rajasthan News: राजस्थान की विश्वप्रसिद्ध तीर्थनगरी पुष्कर में इस साल होली का रंग बदला हुआ नजर आएगा, जहां धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, बागेश्वर धाम की नसीहत के बाद स्थानीय पुरोहितों ने मर्यादित होली का संकल्प लिया है। 1 मार्च को पुरोहित समाज ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर स्पष्ट कर दिया है कि आस्था के केंद्र में अब नशे और अश्लीलता के लिए कोई जगह नहीं होगी।

हाल ही में 23 से 25 फरवरी तक पुष्कर में हनुमान कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने विदेशी पर्यटकों और स्थानीय व्यवस्थाओं पर तीखे सवाल उठाए थे। बाबा ने दो-टूक कहा था कि विदेशी सैलानी यहां श्रद्धालु बनकर आएं, न कि अश्लीलता फैलाने वाले पर्यटक। इसी संदेश को आधार बनाकर श्री तीर्थ गुरु पुष्कर पुरोहित संघ ट्रस्ट ने अब तीर्थ की गरिमा बचाने के लिए कमर कस ली है।
पुरोहितों का आरोप है कि रेव पार्टियों और नशाखोरी के कारण पुष्कर की पावन छवि धूमिल हो रही है। वैद्य नाथ पाराशर और पुष्कर नारायण पाराशर जैसे प्रमुख पुरोहितों ने डीजे पर बजने वाले अश्लील गानों और अभद्र व्यवहार पर कड़ी आपत्ति जताई है।
इस बार होली के दिन सुबह 11:30 बजे प्रसिद्ध ब्रह्म घाट पर एक अनूठा सद्बुद्धि यज्ञ आयोजित किया जाएगा। इसका उद्देश्य पर्यटकों और युवाओं को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ना और नशे की लत से दूर रहने का संदेश देना है। प्रशासन ने भी सख्त रुख अपनाते हुए होटल और रिसॉर्ट संचालकों को बिना अनुमति पार्टी न करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस की टीमें सादी वर्दी में तैनात रहकर हुड़दंगियों पर नजर रखेंगी।
बता दें कि साल 2025 में लगभग 5,000 विदेशी पर्यटक होली मनाने पुष्कर पहुंचे थे।वहीं राजस्थान में 2025 की पहली तिमाही में 7.88 लाख अंतरराष्ट्रीय पर्यटक आए, जिनका मुख्य केंद्र पुष्कर और जयपुर रहा। इस बार इजरायल, फ्रांस, जर्मनी और यूके के पर्यटकों की सुरक्षा और मर्यादा हेतु विशेष गाइडलाइन जारी की गई है।
पढ़ें ये खबरें
- ‘2029 में फिर हमारी सरकार बनेगी’… सीएम सैनी का बड़ा दावा, बोले- कांग्रेस के पास न नीति, न मुद्दा
- भाजपा के पूर्व संसदीय सचिव का WhatsApp हैक, परिचितों से मांगे जा रहे पैसे, हैकर बोला- ‘विधायक जी मुझे बहुत अच्छे लगते हैं, इसलिए उनका अकाउंट किया हैक’
- Women’s T20 World Cup 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया सातवीं बार बना विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप चैंपियन, इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया
- केन-बेतवा लिंक परियोजना ‘चिता आंदोलन’: तीसरे दिन फूटा विस्थापितों का भयंकर आक्रोश, प्रशासन पर राशन-पानी और दवा रोकने का गंभीर आरोप
- 27 के लिए BJP का जीत का मास्टरप्लान तैयार! राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने सत्ता वापसी का दिया मंत्र, जानिए कैसे हो रही कमल खिलाने की तैयारी…

