REET 2025 Exam: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित राजस्थान टीचर एलिजिबिलिटी एग्जाम (REET 2025) का आयोजन 27 और 28 फरवरी को तीन पारियों में किया जा रहा है. 27 फरवरी की परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हो चुकी है, जिसमें सुरक्षा के सख्त इंतजाम देखने को मिले. इस परीक्षा में 14 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं, जिनमें लेवल 1 के लिए 3,46,625 और लेवल 2 के लिए 9,68,501 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए हैं.

पहली बार फेस स्कैनिंग और बायोमेट्रिक जांच
इस वर्ष पहली बार परीक्षा में एआई-आधारित फेस स्कैनिंग तकनीक का उपयोग किया गया, जिससे डमी कैंडिडेट्स की पहचान कर उन्हें परीक्षा से रोका गया. सभी परीक्षा केंद्रों पर फिंगरप्रिंट और चेहरे की स्कैनिंग के बाद ही प्रवेश दिया गया.
सख्त चेकिंग: कपड़ों पर चली कैंची, ज्वेलरी उतरवाई गई
- इस बार चीटिंग और गड़बड़ी रोकने के लिए अभ्यर्थियों की कड़ी तलाशी ली गई.
- पुरुष अभ्यर्थियों की शर्ट की बाजू और कॉलर काटे गए.
- महिला अभ्यर्थियों की चूड़ियां, अंगूठियां, झुमके और नोज पिन उतरवाई गईं.
- कुछ केंद्रों पर अभ्यर्थियों के हाथ में बंधे धागे और एक्स्ट्रा बटन भी हटाए गए.
रीट परीक्षा के ड्रेस कोड और निषेध वस्तुएं
REET परीक्षा में ड्रेस कोड का पालन करना अनिवार्य था. महिलाओं को केवल सलवार-कुर्ती या साड़ी पहनने की अनुमति थी.
पुरुषों को हल्के कपड़े पहनने के निर्देश दिए गए थे. बेल्ट, घड़ी, शॉल, मेटल के बटन, टोपी, हैंडबैग, मोबाइल, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस आदि परीक्षा केंद्र में ले जाने की अनुमति नहीं थी. परीक्षा केंद्र पर प्रवेश से पहले गहन सुरक्षा जांच हुई, जिससे कुछ अभ्यर्थी परेशानी में दिखे.
देर से पहुंचने पर परीक्षा से वंचित अभ्यर्थी
परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश गेट परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले बंद कर दिया गया, जिसके कारण कई अभ्यर्थी परीक्षा से वंचित रह गए. कोटपूतली, बालोतरा और राजसमंद में देर से पहुंचे अभ्यर्थियों को एंट्री नहीं मिली. परीक्षा केंद्रों के बाहर अभ्यर्थी हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाते नजर आए, लेकिन उन्हें प्रवेश नहीं दिया गया. कोटा और जोधपुर में कुछ महिला अभ्यर्थी फूट-फूटकर रो पड़ीं क्योंकि वे परीक्षा देने से चूक गईं.
पढ़ें ये खबरें
- शादी की शहनाई के बीच मौत का मातम: युवती ने प्रेमी से फोन पर की बात, फिर फांसी लगाकर किया सुसाइड
- UP में कानून का कोई डर नहीं! मॉडल शॉप में मची लूट, MRP से महंगी बिक रही शराब, कहां खाक छान रहे आबकारी के अधिकारी?
- इंसाफ के लिए टंकी पर चढ़ीं मां-बेटी, आत्मदाह की चेतावनी के बाद हरकत में आया महिला आयोग, डिप्टी कमिश्नर और एसएसपी को दिए आवश्यक निर्देश
- Bihar Top News Today: ‘बीजेपी नहीं कर सकती बिहार का विकास’, जदयू नेता का वीडियो वायरल, निशांत को CM बनाने की मांग, तेजस्वी का सरकार पर बड़ा हमला, 20 किलो सोने की लूट, मदरसे से हथियार बरामद, शराबबंदी के 10 साल पूरे, सभी खबरें पढ़ें एक क्लिक पर…..
- Today’s Top News : बस्तर में महसूस किए गए भूकंप के झटके, भीषण सड़क हादसे में 3 महिलाओं की मौत, अंबिकापुर दुष्कर्म मामले में गृहमंत्री शर्मा ने दिया बयान, नाबालिग की हत्या कर कुएं में शव फेकने वाला आरोपी अरेस्ट, आत्मानंद स्कूल में शिक्षकों के नाम से फर्जी नियुक्ति पत्र जारी, यूरिया की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, जुआ खेलते 9 रसूखदार गिरफ्तार… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें…

