Rajasthan Politics: राजस्थान विधानसभा में पक्ष और विपक्ष के बीच जारी गतिरोध आखिरकार खत्म हो गया। गुरुवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में दोनों पक्षों के विधायकों की बैठक हुई, जिसके बाद सहमति बनी और विवाद को सुलझा लिया गया।

सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा बयान
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संयम और सौहार्द्र का परिचय देते हुए कहा, कोई माफी मत मांगो, मैं पूरे सदन से माफी मांगता हूं। उनकी इस भावनात्मक अपील ने माहौल को शांत कर दिया, जिसके बाद मौजूद नेता भी नरम पड़े और गतिरोध समाप्त करने का निर्णय लिया गया।
विधानसभा में विधायकों को किया संबोधित
गतिरोध खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री ने सदन में सभी विधायकों को संबोधित किया और कहा कि लोकतंत्र की गरिमा बनाए रखना सभी जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने अपील की कि भविष्य में किसी भी तरह की अशोभनीय स्थिति से बचा जाए ताकि सदन सुचारू रूप से कार्य कर सके।
पढ़ें ये खबरें
- धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम 2026 : सीएम विष्णुदेव साय का निर्णायक कदम – धर्मांतरण पर सख्ती और समाज में संतुलन
- CM कन्या विवाह: 192 शादी और एक निकाह, जनप्रतिनिधि बने बाराती, नेग को लेकर भाजपा विधायक और कांग्रेसी नेत्री में सियासी खींचातानी
- बाइडन वाला रहम खत्म, अब मिलेगा सुपरफास्ट इंसाफ ! अमेरिका में अपराधियों को गोलियों से भूनेगा ‘फायरिंग स्क्वाड’, लगाए जायेंगे करेंट-इंजेक्शन
- Bihar Top News 25 april 2026: योगी के रास्ते पर सम्राट, ATS ने समस्तीपुर के खुर्शीद को किया गिरफ्तार
- खबर का असर : एसपी ने किया आरक्षक को निलंबित, पैसा लेते वीडियो हुआ था वायरल…
