Rajasthan Politics: राजस्थान विधानसभा में पक्ष और विपक्ष के बीच जारी गतिरोध आखिरकार खत्म हो गया। गुरुवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में दोनों पक्षों के विधायकों की बैठक हुई, जिसके बाद सहमति बनी और विवाद को सुलझा लिया गया।

सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा बयान
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संयम और सौहार्द्र का परिचय देते हुए कहा, कोई माफी मत मांगो, मैं पूरे सदन से माफी मांगता हूं। उनकी इस भावनात्मक अपील ने माहौल को शांत कर दिया, जिसके बाद मौजूद नेता भी नरम पड़े और गतिरोध समाप्त करने का निर्णय लिया गया।
विधानसभा में विधायकों को किया संबोधित
गतिरोध खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री ने सदन में सभी विधायकों को संबोधित किया और कहा कि लोकतंत्र की गरिमा बनाए रखना सभी जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने अपील की कि भविष्य में किसी भी तरह की अशोभनीय स्थिति से बचा जाए ताकि सदन सुचारू रूप से कार्य कर सके।
पढ़ें ये खबरें
- घर, दुकान या प्लॉट खरीदने का सुनहरा मौका! योगी सरकार बेचेगी 30,000 करोड़ की संपत्तियां, देखिए पूरी लिस्ट
- टीवीके का इंडिया गठबंधन में औपचारिक प्रवेश, तमिलनाडु की सियासत में नया समीकरण तैयार
- कलयुगी बेटे की खौफनाक वारदात: जमीन विवाद में टंगिया मारकर पिता को उतारा मौत के घाट
- पेट्रोल पंप की जमीन पर हाईकोर्ट का फैसला आते ही पालिका में घमासान: अध्यक्ष और CMO आमने-सामने
- लड़ाई के बीच जब महिला ने उठाया पल्लू… तो हाथों में चमकता दिखा कट्टा! दो गुटों के बवाल का खौफनाक VIDEO वायरल
