Rajasthan News: राजस्थान के जोधपुर में हुए चर्चित अनिता चौधरी हत्याकांड में CBI ने हाल ही में केस दर्ज किया था. इसके बाद से जांच एजेंसी बड़े स्तर पर मामले की पड़ताल कर रही है. शुक्रवार को CBI टीम, एसपी राजपाल सिंह के नेतृत्व में, अनिता चौधरी के ब्यूटी पार्लर पहुंची और साक्ष्य जुटाए. तलाशी के दौरान टीम को एक एंड्रॉयड टैब मिला, जिसे जब्त कर लिया गया.

सीबीआई की टीमें चार जगहों पर जांच में जुटीं
सूत्रों के मुताबिक, CBI की चार अलग-अलग टीमें इस समय तैयब अंसारी के घर, ऑफिस, सुमन सेन के निवास और अनिता चौधरी के घर पर प्रॉपर्टी से जुड़े दस्तावेजों की तलाशी ले रही हैं. मृतका के पति ने भी आशंका जताई थी कि संपत्ति विवाद के कारण ही उनकी पत्नी की हत्या की गई. इसलिए CBI इस पहलू पर गहराई से जांच कर रही है.
पुलिस को नहीं मिला था टैब
अनिता चौधरी के परिजन लंबे समय से CBI जांच की मांग कर रहे थे. राज्य सरकार से भी इस मामले की CBI जांच की अपील की गई थी. पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने के बाद 3 फरवरी को CBI ने केस दर्ज किया था. हालांकि, पुलिस द्वारा पहले की गई तलाशी के दौरान यह एंड्रॉयड टैब नहीं मिला था.
शरबत में नशीला पदार्थ मिलाकर किया बेहोश
पुलिस जांच में सामने आया कि गुलामुद्दीन ने अनिता को अपने घर बुलाया. दोपहर करीब 3 बजे अनिता वहां पहुंची, तब उसकी पत्नी अपने बच्चों के साथ मायके गई हुई थी. गुलामुद्दीन ने अनिता को नशीला शरबत पिलाया ताकि वह बेहोश हो जाए और वह अपने इरादों को अंजाम दे सके. लेकिन अनिता सात-आठ घंटे तक होश में नहीं आई, जिससे गुलामुद्दीन घबरा गया. पोल खुलने के डर से उसने अनिता की हत्या कर दी और शव ठिकाने लगाने की योजना बनाई.
शव के टुकड़े कर घर के बाहर दफनाया
हत्या के अगले दिन, 28 अक्टूबर की सुबह, गुलामुद्दीन ने अपने घर के बाहर 10 फीट गहरा गड्ढा खुदवाने के लिए जेसीबी मंगवाई. उसने अनिता के शव के छह टुकड़े किए और दो बोरों में भरकर गड्ढे में दफना दिया. बदबू न फैले, इसके लिए उसने गड्ढे में इत्र भी छिड़का. इसके बाद गुलामुद्दीन ने अपनी पत्नी आबिदा को फोन कर बताया कि उसने अनिता की हत्या कर दी है.
पढ़ें ये खबरें
- ज्वेलरी शॉप से 1.25 लाख के सोने के टॉप्स चोरी: सास-बहू बनकर आई दो महिलाओं ने वारदात को दिया अंजाम, CCTV में इयररिंग छुपाते आई नजर
- एअर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट की थाइलैंड में हार्ड लैंडिंग: विमान का नोज गियर टूटा; बाल-बाल बचे 133 यात्री
- मुजफ्फरपुर में बेखौफ चोरों का तांडव, पंचायत सचिव के घर से 15 लाख की संपत्ति साफ, सोते रह गए परिजन, जांच में जुटी पुलिस
- छत्तीसगढ़ में माओवाद को बड़ा झटका : 44 महिला समेत 108 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 3.29 करोड़ का था इनाम…डंप से 3.61 करोड़ कैश, 1 किलो सोना और 101 घातक हथियार बरामद
- IPL 2026: नए कप्तानों के साथ उतरेंगी ये 2 टीमें, CSK की कमान ऋतुराज के हाथ, देखें सभी 10 टीमों के कप्तानों की लिस्ट
