Rajasthan News: राजस्थान के जोधपुर में हुए चर्चित अनिता चौधरी हत्याकांड में CBI ने हाल ही में केस दर्ज किया था. इसके बाद से जांच एजेंसी बड़े स्तर पर मामले की पड़ताल कर रही है. शुक्रवार को CBI टीम, एसपी राजपाल सिंह के नेतृत्व में, अनिता चौधरी के ब्यूटी पार्लर पहुंची और साक्ष्य जुटाए. तलाशी के दौरान टीम को एक एंड्रॉयड टैब मिला, जिसे जब्त कर लिया गया.

सीबीआई की टीमें चार जगहों पर जांच में जुटीं
सूत्रों के मुताबिक, CBI की चार अलग-अलग टीमें इस समय तैयब अंसारी के घर, ऑफिस, सुमन सेन के निवास और अनिता चौधरी के घर पर प्रॉपर्टी से जुड़े दस्तावेजों की तलाशी ले रही हैं. मृतका के पति ने भी आशंका जताई थी कि संपत्ति विवाद के कारण ही उनकी पत्नी की हत्या की गई. इसलिए CBI इस पहलू पर गहराई से जांच कर रही है.
पुलिस को नहीं मिला था टैब
अनिता चौधरी के परिजन लंबे समय से CBI जांच की मांग कर रहे थे. राज्य सरकार से भी इस मामले की CBI जांच की अपील की गई थी. पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने के बाद 3 फरवरी को CBI ने केस दर्ज किया था. हालांकि, पुलिस द्वारा पहले की गई तलाशी के दौरान यह एंड्रॉयड टैब नहीं मिला था.
शरबत में नशीला पदार्थ मिलाकर किया बेहोश
पुलिस जांच में सामने आया कि गुलामुद्दीन ने अनिता को अपने घर बुलाया. दोपहर करीब 3 बजे अनिता वहां पहुंची, तब उसकी पत्नी अपने बच्चों के साथ मायके गई हुई थी. गुलामुद्दीन ने अनिता को नशीला शरबत पिलाया ताकि वह बेहोश हो जाए और वह अपने इरादों को अंजाम दे सके. लेकिन अनिता सात-आठ घंटे तक होश में नहीं आई, जिससे गुलामुद्दीन घबरा गया. पोल खुलने के डर से उसने अनिता की हत्या कर दी और शव ठिकाने लगाने की योजना बनाई.
शव के टुकड़े कर घर के बाहर दफनाया
हत्या के अगले दिन, 28 अक्टूबर की सुबह, गुलामुद्दीन ने अपने घर के बाहर 10 फीट गहरा गड्ढा खुदवाने के लिए जेसीबी मंगवाई. उसने अनिता के शव के छह टुकड़े किए और दो बोरों में भरकर गड्ढे में दफना दिया. बदबू न फैले, इसके लिए उसने गड्ढे में इत्र भी छिड़का. इसके बाद गुलामुद्दीन ने अपनी पत्नी आबिदा को फोन कर बताया कि उसने अनिता की हत्या कर दी है.
पढ़ें ये खबरें
- जनता की सरकार! CM धामी ने लोगों के बीच पहुंचकर सुनी समस्याएं, शिकायतों को पारदर्शिता से निस्तारण करने के दिए निर्देश
- एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने रियाद और दम्माम की उड़ानें सात नवंबर तक रद्द की, फ्री रीबुकिंग करा सकेंगे पैसेंजर्स
- हमंत सरकार अपराधियों के आगे नतमस्तक! रांची में दिनदहाड़े मर्डर, राजस्व कर्मचारी को गोलियों से छलनी किया
- पॉवर सेंटर : सेलिब्रिटी पॉलिटिशियन… परफॉर्मेंस ऑडिट… बवाल क्यों?… अड़ियल अफसर… दो मिनट का मौन… – आशीष तिवारी
- अफजाल अंसारी की तबीयत में सुधार, मेदांता के ICU में रहेंगे कुछ दिन; बेटी नूरिया ने की अपील
