Rajasthan News: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में एक कैफे संचालक द्वारा लड़के-लड़कियों के गुप्त रूप से वीडियो बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान उसके iPhone के हिडन फोल्डर से 33 आपत्तिजनक वीडियो मिले।

पुलिस को देख तलवार लहराने लगा आरोपी
कोतवाली थाना प्रभारी भवानी सिंह अपनी टीम के साथ गांधीनगर क्षेत्र में गंभीरी नदी के पास गश्त कर रहे थे। इस दौरान एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। पकड़े जाने पर उसने तलवार निकालकर लहराना शुरू कर दिया। पुलिस ने उसे काबू कर बैग की तलाशी ली, जिसमें एक और तलवार मिली।
कैफे की आड़ में बना रहा था अश्लील वीडियो
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम दुष्यंत कुमावत बताया और खुलासा किया कि वह महाराणा प्रताप सेतु मार्ग पर ‘फोर्ट कैफे’ संचालित करता है। कैफे में अलग-अलग केबिन बने हैं, जहां कपल्स आते हैं। वह केबिन के पर्दों को हटाकर आईफोन से गुप्त रूप से वीडियो रिकॉर्ड करता था।
iPhone में मिला हिडन फोल्डर, 33 अश्लील वीडियो बरामद
पुलिस ने आरोपी के iPhone-14 की जांच की, जिसमें हिडन फोल्डर में 33 अश्लील वीडियो और कई आपत्तिजनक तस्वीरें मिलीं। ये वीडियो कैफे में आने वाले लड़के-लड़कियों की जानकारी के बिना बनाए गए थे।
आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी
पुलिस ने आरोपी दुष्यंत कुमावत को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मामले की जांच सदर थानाधिकारी निरंजन प्रताप सिंह कर रहे हैं।
पढ़ें ये खबरें
- सशक्तिकरण की नई राह: ‘आंतरिक कल्याण’ से रोशन होगा दिव्यांगों का जीवन, बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का समापन
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबर का असर: CM साय के निर्देश पर प्रशासन हुआ सक्रिय, लंबे समय से पेंशन और राशन से वंचित वृद्ध हितग्राही को मिली राहत
- बांग्लादेश पर मंडराया आतंकी हमले का खतरा ! तारिक सरकार ने देश भर में जारी किया अलर्ट, जगह-जगह तलाशी अभियान शुरू
- दुर्ग में फिर मासूम से दुष्कर्म की खबर : चॉकलेट का लालच देकर साथ ले गया था नशेड़ी युवक, ग्राउंड के पास मिली बच्ची, बंधे थे हाथ-पैर…
- होटल में आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते हुए दो आरोपी गिरफ्तार , लैपटॉप व मोबाइल बरामद
