Rajasthan News: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में एक कैफे संचालक द्वारा लड़के-लड़कियों के गुप्त रूप से वीडियो बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान उसके iPhone के हिडन फोल्डर से 33 आपत्तिजनक वीडियो मिले।

पुलिस को देख तलवार लहराने लगा आरोपी
कोतवाली थाना प्रभारी भवानी सिंह अपनी टीम के साथ गांधीनगर क्षेत्र में गंभीरी नदी के पास गश्त कर रहे थे। इस दौरान एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। पकड़े जाने पर उसने तलवार निकालकर लहराना शुरू कर दिया। पुलिस ने उसे काबू कर बैग की तलाशी ली, जिसमें एक और तलवार मिली।
कैफे की आड़ में बना रहा था अश्लील वीडियो
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम दुष्यंत कुमावत बताया और खुलासा किया कि वह महाराणा प्रताप सेतु मार्ग पर ‘फोर्ट कैफे’ संचालित करता है। कैफे में अलग-अलग केबिन बने हैं, जहां कपल्स आते हैं। वह केबिन के पर्दों को हटाकर आईफोन से गुप्त रूप से वीडियो रिकॉर्ड करता था।
iPhone में मिला हिडन फोल्डर, 33 अश्लील वीडियो बरामद
पुलिस ने आरोपी के iPhone-14 की जांच की, जिसमें हिडन फोल्डर में 33 अश्लील वीडियो और कई आपत्तिजनक तस्वीरें मिलीं। ये वीडियो कैफे में आने वाले लड़के-लड़कियों की जानकारी के बिना बनाए गए थे।
आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी
पुलिस ने आरोपी दुष्यंत कुमावत को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मामले की जांच सदर थानाधिकारी निरंजन प्रताप सिंह कर रहे हैं।
पढ़ें ये खबरें
- सीकर से फलौदी जाने थे 690 पुलिसकर्मी, 50 ने कटवाई ड्यूटी; अब होगी कार्रवाई
- UP PET Exam: परीक्षार्थियों के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेन और अतिरिक्त बसें, चेक करें रूट
- Jharkhand Top News: उड़ान योजना से लेकर ED की कार्रवाई और रेलवे अपडेट और तक, भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक,एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की बड़ी ख़बरें
- Koffee With Karan 9: करण जौहर से बातचीत बंद हुई तो बढ़ गया जाह्नवी कपूर का वजन, एक्ट्रेस ने किया मजेदार खुलासा
- इंस्टाग्राम पर इश्क, शादी का वादा, फिर धोखा: तीन बार गर्भपात का आरोप, अब अश्लील वीडियो वायरल कर गोली मारने की दी धमकी
