Rajasthan News: राजस्थान के बीकानेर जिले के नाल थाना क्षेत्र में रविवार (2 मार्च) को एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें चार युवकों की जान चली गई। यह हादसा NH-11 पर स्थित फायरिंग रेंज के पास हुआ, जब तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी।

तीन की मौके पर मौत
इस दुर्घटना में 19 वर्षीय राहुल मेघवाल, 24 वर्षीय चोरूराम मेघवाल, 17 वर्षीय कोजूराम मेघवाल और 23 वर्षीय ओमप्रकाश मेघवाल की मौत हो गई। इनमें चोरूराम और कोजूराम सगे भाई थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल चौथे युवक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
हादसे के बाद ड्राइवर फरार
घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने गाड़ी का नंबर दर्ज कर लिया है और ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है। नाल थाना प्रभारी विकास विश्नोई ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
कड़ी कार्रवाई की मांग
दुर्घटना की खबर सुनते ही मृतकों के परिवारों में मातम पसर गया और पूरे नाल क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पढ़ें ये खबरें
- BIG BREAKING: MP BJP अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की बेटी का निधन, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
- तेज प्रताप यादव का मर्सिडीज वाला स्वैग, 140 की स्पीड पर गुनगुनाया रोमांटिक गाना, यूजर्स बोले- भाभी की याद आ गई?
- कमर्शियल LPG की कमी पर होटलों और रेस्टोरेंट्स के लिए एडवाइजरी जारी, एसोसिएशन ने कहा – घबराकर जमा न करें सिलेंडर, संयम बनाए रखें
- गुजरात के 15 पुलिसकर्मी पहुंचे छत्तीसगढ़, जानेंगे पुलिसिंग के साथ संस्कृति व परंपरा
- गोमती नगर ग्रीन कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी, 13 मार्च को होगा उद्घाटन
