Rajasthan News: राजस्थान के बीकानेर जिले के नाल थाना क्षेत्र में रविवार (2 मार्च) को एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें चार युवकों की जान चली गई। यह हादसा NH-11 पर स्थित फायरिंग रेंज के पास हुआ, जब तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी।

तीन की मौके पर मौत
इस दुर्घटना में 19 वर्षीय राहुल मेघवाल, 24 वर्षीय चोरूराम मेघवाल, 17 वर्षीय कोजूराम मेघवाल और 23 वर्षीय ओमप्रकाश मेघवाल की मौत हो गई। इनमें चोरूराम और कोजूराम सगे भाई थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल चौथे युवक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
हादसे के बाद ड्राइवर फरार
घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने गाड़ी का नंबर दर्ज कर लिया है और ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है। नाल थाना प्रभारी विकास विश्नोई ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
कड़ी कार्रवाई की मांग
दुर्घटना की खबर सुनते ही मृतकों के परिवारों में मातम पसर गया और पूरे नाल क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पढ़ें ये खबरें
- हरियाणा के खिलाड़ियों पर बरसेंगे 185 करोड़! 30 अक्टूबर को भिवानी में होगा सम्मान समारोह
- पॉवर गॉसिप: दिल्ली के बुलावे ने बढ़ाई हलचल… जिले के सारे पटवारी हो रहे थे सस्पेंड! पुलिस कप्तान मोबाइल वालों से खफा… दस साल से कुर्सी पर कुंडली…
- Haryana Weather : बारिश और ओलावृष्टि से बदला मौसम, किसानों की बढ़ी चिंता
- बिजली बिल बकायादारों पर बड़ी कार्रवाईः 5 बड़े उपभोक्ताओं के खिलाफ कुर्की, सामान नीलामी की चेतावनी
- US Midterm Election: अमेरिका मिडटर्म चुनाव, डोनाल्ड ट्रंप ने फ्लोरिडा में डाला वोट, सर्वे में यूएस राष्ट्रपति के चुनाव हारने के संकेत
