पंजाब पुलिस ने नशा का कारोबार करने वालों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जगतार सिंह नाम के आरोपी को गोली मारी है। यह लंबे समय से नशा की तस्करी करता था। यहां लगातार वह समान सप्लाई कर रहा था। पुलिस को इसकी काफी समय से तलाश थी। सीमावर्ती इलाका घरिंडा में पुलिस ने नशा तस्कर को गोली मारकर घायल कर दिया है। तस्कर पुलिस को धक्का देकर भाग रहा था, इस दौरान ही पुलिस ने उसे गोली मारी।
आपको बता दें एक किलो आइस ड्रग के साथ पकड़े गए जगतार सिंह की निशानदेही पर हथियार और नशे की टोपी बरामद करने सोमवार को पुलिस घरिंडा के सुनसान इलाके में पहुंची थी। जैसे ही पुलिस ने जगतार सिंह को अपनी गाड़ी से नीचे उतारा और उसे जगह की पहचान कराने लगी तो जगतार ने पुलिस कर्मियों को धक्का मारकर वहां से भागने का प्रयास किया।
इस दौरान पुलिस ने उसे रोकने की काफी कोशिश की और उसे चेतावनी दी लेकिन उसने पुलिस की चेतावनी को नजर अंदाज करते हुए भागने की सोची। इस दौरान ही पुलिस ने हवाई फायरिंग की और उसके पैर में गोली मार कर उसे घायल किया। अब उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

- ‘न्यायपालिका लहूलुहान…’, CJI के आगे NCERT ने जोड़े हाथ, सूर्यकांत बोले- बिना शर्त माफी स्वीकार नहीं
- छत्तीसगढ़ विधानसभा: राज्य की जेलों में एक साल में 66 बंदियों की मौत, 48 मामलों में जांच लंबित, गृहमंत्री ने सदन में दी जानकारी, आदिवासी नेता की मौत पर विपक्ष का हंगामा, वाकआउट
- Sports News Update : भारत की उम्मीदें अपने मैच के साथ WI vs SA पर भी निर्भर, रिचर्ड अफगानिस्तान के मुख्य कोच नियुक्त, हरमनप्रीत कौर के घुटने में लगी चोट, बांग्लादेश की टीम 18 साल बाद करेगी ऑस्ट्रेलिया का दौरा
- भाई वीरेंद्र का सरकार पर हमला, कहा – बिहार में शराबबंदी फेल, एनडीए नेताओं पर तस्करी का आरोप, अमित शाह के दौरे पर भी साधा निशाना
- Share Market Update : सेंसेक्स में 250 अंक की तेजी, निफ्टी 80 पॉइंट्स ऊपर, जानिए किस सेक्टर में खरीदारी ?


