पंजाब पुलिस ने नशा का कारोबार करने वालों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जगतार सिंह नाम के आरोपी को गोली मारी है। यह लंबे समय से नशा की तस्करी करता था। यहां लगातार वह समान सप्लाई कर रहा था। पुलिस को इसकी काफी समय से तलाश थी। सीमावर्ती इलाका घरिंडा में पुलिस ने नशा तस्कर को गोली मारकर घायल कर दिया है। तस्कर पुलिस को धक्का देकर भाग रहा था, इस दौरान ही पुलिस ने उसे गोली मारी।
आपको बता दें एक किलो आइस ड्रग के साथ पकड़े गए जगतार सिंह की निशानदेही पर हथियार और नशे की टोपी बरामद करने सोमवार को पुलिस घरिंडा के सुनसान इलाके में पहुंची थी। जैसे ही पुलिस ने जगतार सिंह को अपनी गाड़ी से नीचे उतारा और उसे जगह की पहचान कराने लगी तो जगतार ने पुलिस कर्मियों को धक्का मारकर वहां से भागने का प्रयास किया।
इस दौरान पुलिस ने उसे रोकने की काफी कोशिश की और उसे चेतावनी दी लेकिन उसने पुलिस की चेतावनी को नजर अंदाज करते हुए भागने की सोची। इस दौरान ही पुलिस ने हवाई फायरिंग की और उसके पैर में गोली मार कर उसे घायल किया। अब उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

- बदहाल सड़क से ग्रामीण परेशान, भारी बारिश में सड़क पर बैठकर किया प्रदर्शन, चक्काजाम की दी चेतावनी
- लहपटरा टोल प्लाजा विवाद: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अपने चालक के दुर्व्यवहार को बताया अशोभनीय, PA पर लगे आरोपों का किया खंडन
- सीएम योगी का जन्माष्टमी दौरा: मथुरा से लेकर गोरखपुर तक, तीन शहरों में विशेष पूजा-अर्चना
- ग्लोस्टर केबल्स की तकनीकी सेमिनार श्रृंखला का समापन, रायपुर और रायगढ़ में उद्योग विशेषज्ञों ने लिया हिस्सा, साझा किए इंजीनियरिंग के गुर
- फ़िल्म “हनुमान अंश” के गायक सुनील लोधी को करेगी राज्य सरकार प्रोत्साहित: मुख्यमंत्री डॉ. यादव



