Rajasthan News: देशभर में हार्ट अटैक के बढ़ते मामलों के बीच राजस्थान के राजसमंद जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। 27 वर्षीय युवक सचिन की रेस्टोरेंट में बिल देखते ही अचानक मौत हो गई। यह पूरी घटना रेस्टोरेंट के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बिल काउंटर पर अचानक गिरा युवक (देंखे Video)
मिली जानकारी के अनुसार, सचिन राजसमंद नगर परिषद में सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत था। 1 मार्च को वह टीवीएस चौराहे स्थित केलवा रेस्टोरेंट में खाना खाने गया। जब वह बिलिंग काउंटर पर पहुंचा, तो पहले वह सामान्य था, लेकिन जैसे ही उसे खाने का बिल थमाया गया और उसने पर्स से पैसे निकालने की कोशिश की, वह अचानक जमीन पर गिर पड़ा।
अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत
रेस्टोरेंट स्टाफ और आसपास के लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, युवक की मौत हार्ट अटैक से हुई।
परिवार में शोक की लहर
मृतक सचिन के पिता सुरेश चंद्र राजस्थान पुलिस में एएसआई पद पर कार्यरत हैं। इस दुखद घटना के बाद परिवार और आसपास के लोगों में शोक की लहर है।
पढ़ें ये खबरें
- नगर परिषद रेवाड़ी के प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की 27 को होगी जांच
- गलती स्कूल की और भुगतें बच्चे : सर्वोदय इंटर कॉलेज के 76 विद्यार्थी UP बोर्ड परीक्षा में फेल
- DC vs PBKS IPL 2026: पंजाब किंग्स ने रचा इतिहास, दिल्ली को उसी के घर में 6 विकेट से हराया; सबसे बड़ा रन चेज किया पूरा, श्रेयस अय्यर ने बनाए नाबाद 71 रन
- नगर परिषद रेवाड़ी और नपा धारूहेड़ा चुनाव: अध्यक्ष पद के लिए 7 व 12 उम्मीदवार मैदान में, 10 मई को मतदान
- मांगलिक रस्म के दौरान गहरे पानी में उतरीं चार युवतियां, गंगा स्नान के दौरान डूबीं, तलाश जारी
