Rajasthan News: देशभर में हार्ट अटैक के बढ़ते मामलों के बीच राजस्थान के राजसमंद जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। 27 वर्षीय युवक सचिन की रेस्टोरेंट में बिल देखते ही अचानक मौत हो गई। यह पूरी घटना रेस्टोरेंट के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बिल काउंटर पर अचानक गिरा युवक (देंखे Video)
मिली जानकारी के अनुसार, सचिन राजसमंद नगर परिषद में सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत था। 1 मार्च को वह टीवीएस चौराहे स्थित केलवा रेस्टोरेंट में खाना खाने गया। जब वह बिलिंग काउंटर पर पहुंचा, तो पहले वह सामान्य था, लेकिन जैसे ही उसे खाने का बिल थमाया गया और उसने पर्स से पैसे निकालने की कोशिश की, वह अचानक जमीन पर गिर पड़ा।
अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत
रेस्टोरेंट स्टाफ और आसपास के लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, युवक की मौत हार्ट अटैक से हुई।
परिवार में शोक की लहर
मृतक सचिन के पिता सुरेश चंद्र राजस्थान पुलिस में एएसआई पद पर कार्यरत हैं। इस दुखद घटना के बाद परिवार और आसपास के लोगों में शोक की लहर है।
पढ़ें ये खबरें
- खबर का असर: शराब के नशे में शिक्षक ने PM मोदी पर की अभद्र टिप्पणी! वायरल वीडियो के बाद DEO ने किया निलंबित
- बस से उतरते ही पुलिस ने पकड़ा, भूरे टेप में लिपटे पैकेट ने खोला गांजा तस्करी का राज, महिला समेत 3 तस्कर गिरफ्तार
- ‘हम अकेले लड़ने के लिए तैयार’, छत्तीसगढ़ पहुंचे चिराग पासवान ने UP चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान
- ‘हमें जातियों में लड़ता भारत नहीं चाहिए…’ जानिए सीएम योगी ने मंच से क्यों कह दी इतनी बड़ी बात
- अब कई दिन तक ताजी रहेगी भिंडी, बस करें ये छोटा सा काम
