सुशीला देवी, गुरुग्राम। पुरानी रंजिश के चलते युवक का अपहरण कर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटने के मामले में गुरुग्राम पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 5-5 हजार रुपये के इनामी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे और पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई थी।
पुलिस के अनुसार 16 मार्च 2026 को पीड़ित युवक अपने रिश्तेदार के साथ इस्लामपुर से लौट रहा था। इसी दौरान हीरो होंडा चौक के पास स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने उसे जबरन गाड़ी में बैठा लिया। आरोपियों ने युवक को डीपीजी कॉलेज के पीछे सुनसान इलाके में ले जाकर लाठी-डंडों से जमकर पीटा और गंभीर रूप से घायल अवस्था में छोड़कर फरार हो गए। मामले में थाना सदर गुरुग्राम में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था।

अपराध शाखा सेक्टर-39 की टीम ने कार्रवाई करते हुए 28 मई को हीरो होंडा चौक के पास से इनामी आरोपी रोहित और वीरेंद्र, निवासी राजीव कॉलोनी नाहरपुर रूपा, को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि पुरानी दुश्मनी के चलते आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था।
पुलिस ने बताया कि इस मामले में अब तक चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। दोनों गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले भी मारपीट, धमकी और अवैध वसूली जैसे मामले दर्ज हैं। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
- कैट की स्थायी बेंच नहीं होने पर हाईकोर्ट सख्त, केंद्र सरकार को तीन सप्ताह में शपथपत्र पेश करने का निर्देश
- मुआवजे के खिलाफ अपील में 389 दिन की देरी, हाईकोर्ट ने पंजाब रोडवेज पर लगाया 38 हजार रुपये का जुर्माना
- 51,100 वेतन मांगने पर फुटबॉल कोच की स्कूल में एंट्री बंद! भवंस प्रॉमिनेंट स्कूल पर आरोप, कई जगह शिकायत के बाद भी कार्रवाई का इंतजार
- DEO के खिलाफ लामबंद कर्मचारी संघ, दुर्व्यवहार और मनमानी के आरोपों पर आंदोलन की चेतावनी
- इंदौर में साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट का बड़ा खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार: करोड़ों के फ्रॉड की आशंका, गुजरात से महाराष्ट्र और तेलंगाना तक जुड़े तार

