बठिंडा के केंद्रीय जेल में कैदियों के 2 गुटों के बीच जोरदार लड़ाई। यह लड़ाई इतनी अधिक बढ़ गई कि कैदी एक दूसरे की जान के दुश्मन बन गए। हाथापाई में 1 कैदी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी पहचान गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई।
गुरप्रीत हत्या के मामले में सजा काट रहा है। वह अकेला खड़ा था तभी उसके पीछे हमलावर कैदियों ने लोहे की रॉड से हमला किया, जिससे उसके सिर और बाहों पर गंभीर चोटें आईं।
छह लोगों ने पीटा मिलकर
गुरप्रीत सिंह ने बताया कि करीब आधा दर्जन कैदियों ने उस पर पीछे से हमला कर दिया। वह अकेला था और हमलावर 5 से 6 लोग थे। किसी ने उसे नहीं बचाया। गंभीर हालत में उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

खुद ही बना लेते है हथियार
घायल कैदी के पिता सुरजीत सिंह भी बठिंडा जेल में सजा काट चुके हैं। इस घटना के बाद उन्होंने बताया कि कैदी जेल के अंदर ही हथियार बना लेते हैं। उनके अनुसार जेल के बाथरूम और खिड़कियों में लगी लोहे की ग्रिल, जब पानी से खराब हो जाती है तो कैदी उन्हें उखाड़कर धारदार हथियार बना लेते हैं और फिर कंबल में छिपा लेते हैं।
- सिर कटी महिला के शव की नहीं हो सकी पहचान, 72 घंटे बाद पुलिस ने किया अंतिम संस्कार
- अलविदा आशा ताई…पंचतत्व में विलीन हुईं आशा भोसले, बेटे आनंद ने दी मुखाग्नि; राजकीय सम्मान के साथ हुई अंतिम विदाई
- कंपनी के खिलाफ मजदूरों ने खोला मोर्चाः 2 हजार श्रमिकों ने 4 KM लगाया जाम, नए श्रम कानून के तहत 8 घंटे काम का मांगा 25 हजार वेतन, अभी मिल रहा 10 हजार
- ग्वालियर में फिर लव जिहाद: इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध, प्रेग्नेंट होने पर अबॉर्शन और धर्म परिवर्तन की कही बात
- Rajasthan News: विधानसभा और हाईकोर्ट को उड़ाने की धमकी, आनन-फानन में खाली कराया गया परिसर!
