Rajasthan News: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास पर ‘राइज़िंग राजस्थान’ में हुए निवेश समझौतों (MOU) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में 1000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों की प्रगति की समीक्षा की गई और उन्हें ज़मीनी स्तर पर उतारने के लिए विशेष रणनीति तैयार की गई।

निवेश प्रस्तावों की समीक्षा और क्रियान्वयन की पहल
सीएम भजनलाल शर्मा राज्य में औद्योगिक विकास और निवेश बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि हर महीने 1000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्तावों की समीक्षा की जाए ताकि ये प्रोजेक्ट जल्द से जल्द अमल में आ सकें और राजस्थान को एक औद्योगिक हब के रूप में विकसित किया जा सके।
निवेश को साकार करने की प्राथमिकता
बैठक के दौरान अधिकारियों को MOU को जल्द से जल्द व्यवहारिक स्तर तक लाने के निर्देश दिए गए। सरकार इंफ्रास्ट्रक्चर, रोजगार और नई उद्योग नीति पर तेजी से काम कर रही है ताकि निवेशकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और वे अपने प्रोजेक्ट जल्द शुरू कर सकें।
कंपनियों को हर संभव सहायता के निर्देश
मुख्यमंत्री ने साफ निर्देश दिए कि निवेश से जुड़ी सभी अड़चनों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए। राजस्थान सरकार का लक्ष्य राज्य को औद्योगिक और निवेश केंद्र के रूप में विकसित करना है। इसके लिए कंपनियों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे वे बिना किसी बाधा के अपने निवेश और उद्योग स्थापित कर सकें।
पढ़ें ये खबरें
- भोपाल बार एसोसिएशन चुनाव में बवाल: वकीलों के दो गुटों में झूमा-झटकी, स्टेट बार काउंसिल ऑफ से शिकायत
- छत्तीसगढ़ में डबल मर्डर: आरक्षक की कथित दूसरी पत्नी ने घर में घुसकर पहली पत्नी और बच्चों पर चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला… दो की मौत, एक की हालत गंभीर
- विपक्ष पर गरजे नायब सिंह सैनी, गेहूं खरीद के रिकॉर्ड आंकड़े पेश कर दिया करारा जवाब
- हरियाणा में कचरा उठान व्यवस्था होगी डिजिटल, नायब सिंह सैनी ने RFID और GPS सिस्टम लागू करने के दिए निर्देश
- विदेशी फंडिंग के आरोपों पर हर्षा रिछारिया का पलटवार: कहा- ‘आरोप लगाने वाले दें सबूत’, बैंक डिटेल सार्वजनिक करने की दी चुनौती
